×

कही आपके हाथ में भी तो नहीं है ये कोण, जो देता है शुभ-अशुभ संकेत

suman
Published on: 5 Sep 2017 2:35 AM GMT
कही आपके हाथ में भी तो नहीं है ये कोण, जो देता है शुभ-अशुभ संकेत
X

लखनऊ: हस्तरेखा विज्ञान में कहा गया है कि यदि हथेली की कोई रेखा सही स्थिति में है और चतुष्कोण हो तो यह उस रेखा से मिलने वाले शुभ परिणामों को बढ़ाता है। यदि रेखा टूटी हुई है तो यह उसके बुरे प्रभावों को कम करता है। इससे होने वाले नुकसान भी टल जाते हैं।

यदि जीवन रेखा पर चतुष्कोण है तो इससे व्यक्ति की उम्र बहुत लंबी होती है। यदि जीवन रेखा टूट रही हो और उस पर चतुष्कोण बन जाए तो यह शारीरिक परेशानियों को कम कर देता है। यदि हथेली पर कहीं नीले, काले या लाल बिंदु के निशान हों और यदि उसके पास कहीं चतुष्कोण बन रहा हो तो यह दुर्घटनाओं से व्यक्ति की सुरक्षा का इशारा करता है। इसी तरह कुछ लोगों के हाथों की रेखा को देखकर कई चीजों का पता लगाया जा सकता है। जैसे उनके स्वभाव व भविष्य । हाथों में सूर्य रेखा होने का मतलब भी कुछ ऐसा ही होता है। यदि व्यक्ति की हथेली पर सूर्य रेखा कलई के पास से शुरू हो तो उस उसमें अदभुत योग्यता होती है। सूर्य रेखा की मौजूदगी व्यक्ति के आशावादी, सौंदर्य का प्रशंसक और संतोषी होने का संकेत करती है। ऐसा इंसान अपने प्रयासों से सफलता पाता है। यदि हाथ में सूर्य रेखा चंद्र पर्वत से शुरू हो तो उस व्यक्ति को हर हाल में सफलता मिलती है। ऐसा व्यक्ति जीवन में सफलता के साथ-साथ ऐश्वर्य और प्रसिद्धि प्राप्त करता है।

suman

suman

Next Story