×

किसी क्रीम से नहीं इन रत्नों से चेहरे को बनाएं बेदाग व बढ़ाएं खुद का आत्मविश्वास

suman
Published on: 6 Sep 2017 1:45 AM GMT
किसी क्रीम से नहीं इन रत्नों से चेहरे को बनाएं बेदाग व बढ़ाएं खुद का आत्मविश्वास
X

जयपुर: खूबसूरती को लेकर खासकर महिलाएं सचेत रहती हैं। चेहरे का एक भी दाग उन्हें परेशान कर देता है और दाग के लिए वो पार्लर , कॉस्मेटिक और घरेलू नुस्खों तक ना जाने क्या-क्या आजमाती हैं। ये खर्चीले भी हैं और इनका असर कुछ ही समय तक रहता है और मेहनत भी होता है। बिना इतनी मेहनत के एक ही बार कुछ पैसे खर्च कर स्किन या खूबसूरती से जुड़ी हर समस्या का समाधान कर सकते हैं । ये किसी क्रीम से नहीं, बल्कि ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों और नक्षत्रों से इन परेशानियों का हल निकाल सकते हैं। मतलब ये कि कुछ रत्न है जिनसे आप इनसे जुड़ी परेशानी का हल निकाल सकत हैं।

आगे...

खूबसूरती और चेहरे पर दाग भी किसी ना किसी ग्रह के बुरे प्रभावों के फलस्वरूप ही होती हैं। इसलिए अगर इन ग्रहों से जुड़े रत्नों को सही जानकारी के साथ धारण करें तो इनका निवारण हो सकता है। जानिए कौन सा रत्न धारण करके खूबसूरती में लगे दाग को मिटा सकते हैं।

यह भी पढ़ें...15 दिनों तक ना करें मांगलिक काम, शुरू हो गया तर्पण-श्राद्ध

ज्योतिष के अनुसार मेष और वृश्चिक राशि के जातक को मुहांसों , दाग-धब्बों का अधिक सामना करना पड़ता हैं। इन्हें यह किशोरावस्था और बड़ी उम्र में भी परेशान करता है। मुहांसों का होना चंद्रमा से जुड़ा होता है, इसलिए इससे बचने के लिए चंद्र का रत्न ‘मोती’ पहनना चाहिए। जो चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ दाग-धब्बों को भी मिटाता है।

आगे...

इसे किसी भी सोमवार को चांदी की अंगूठी में बनवा कर 4 से 6 रत्ती का मोती हाथ के बीच अंगुली में धारण करें। इसके अलावा कनिष्ठा अंगुली में लाजवर्त भी धारण कर सकते हैं। इन दो के अलावा चांदी की अंगूठी में पिरोया 4 से 6 रत्ती का मूंगा धारण करना भी कील-मुंहासे होने से रोकता है। धीरे-धीरे त्वचा से दाग-धब्बे गायब हो जाते हैं और स्किन में ग्लो आता है।

यह भी पढ़ें..वाई-फाई इंटरनेट से हाई फाई हुआ श्राद्ध, बस एक क्लिक से जुड़ जाइए पूर्वजों से आप

suman

suman

Next Story