×

फेंगशुई में क्या कहा गया है क्वाइन ट्री के बारे में, लाने से पहले आप भी दें ध्यान

suman
Published on: 3 Nov 2017 5:37 AM GMT
फेंगशुई में क्या कहा गया है क्वाइन ट्री के बारे में, लाने से पहले आप भी दें ध्यान
X

जयपुर: चीनी वास्तु फेंग शुई का भी अपना विशेष महत्व है। फेंग शुई में भी वास्तु से संबंधित बहुत चीजों की चर्चा की गई है। इन्ही में एक क्वाइन ट्री है जो वास्तु का एक हिस्सा है। क्वाइन ट्री यानि सिक्कों से बना हुआ एक तरह का पेड़।

यह भी पढ़ें....घर के दरवाजे-खिड़कियां व सीढ़ियों में सम-विषम का रखें अंतर, तभी होगा वास्तु दोष दूर

इस पेड़ के बारे के बारे में कहा जाता है यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर सकारात्मक ऊर्जा लाती है।

फेंग शुई की मान्यता के अनुसार इसे पुराने सिक्कों का प्रयोग कर इसे बनाया जाता है। इसे जहां भी रखा जाता है वहां धन आने का स्रोत बनता हैं। साथ इसे उस स्थान पर ही रखना चाहिए, जहां धन के लेन-देन का काम अधिक होता है।

यह भी पढ़ें....ऑफिस व व्यापार में नहीं होगा घाटा, ये वास्तु उपाय आपको पहुंचाएंगे फायदा

फेंग शुई के अनुसार क्वाइन ट्री को घर में रखने पर पैसे बचते हैं और आर्थिक लेन-देन भी अच्छा बना रहता है। इसके अलावे पैसे के संग्रह को यह पेड़ दर्शाता है। इस क्वाइन ट्री को घर या ऑफिस में कहीं भी लगा सकते हैं। इस पैसे वाले पेड़ को लगाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए। इस पेड़ को वैसे स्थान पर लगाना चाहिए जहां किसी अन्य की छाया नहीं पड़ती हो।

suman

suman

Next Story