×

इस फूल से दुर्भाग्य बदलता है सौभाग्य में, कई सालों तक नहीं मुरझाता

suman
Published on: 1 Feb 2018 2:37 AM GMT
इस फूल से दुर्भाग्य बदलता है सौभाग्य में, कई सालों तक नहीं मुरझाता
X

जयपुर: अपने जीवन को बदलना है, तो अपने आसपास की वस्तुओं, तस्वीरों, खिड़की-दरवाओं की दिशाओं और खुद के पहनावे पर ध्यान देना होगा। नकारात्मक जगह, घर और वस्तुओं से बचना जरूरी है। एक ऐसे फूल के बारे में बता रहे हैं जो जीवन में सकारात्मकता लाता है साथ ही कभी मुरझाता नहीं है। यह फूल सिर्फ दक्षिण भारत में ही पाया जाता है।

इस फूल की खासियत यह है कि एक तो यह लकड़ी का फूल है। यह आम फूलों की तरह कोमल नहीं है बल्कि सख्त है। इसे थोड़ी देर पानी में रखेंगे तो यह पूरी तरह से खिल जाएगा। फिर आप इसे किसी गुलदस्ते में रख सकते हैं। जैसे-जैसे यह सूखेगा, वैसे-वैसे यह अपनी पंखुड़ियों को भी बंद करते जाएगा।

माना जाता है कि यह एक चमत्कारिक फूल है। यह वर्षों तक ऐसा ही चलता रहता है। इसे पानी में रखें तो यह फिर खिल उठेगा। इसकी पंखुड़ियां किसी लकड़ी जैसी लगती हैं। जिस भी घर में यह फूल होता है वहां सकारात्मक ऊर्जा रहती है साथ ही दुर्भाग्य को यह फूल भाग्य में बदल देता है। लेकिन इस फूल का मिलता अति दुर्लभ माना जाता है। हालांकि दक्षिण भारत में यह आसानी से मिल सकता है।

suman

suman

Next Story