×

कही आप भी तो नहीं पहनते तांबे की अंगूठी, जानिए इससे जुड़ी बात

suman
Published on: 21 Dec 2017 3:01 AM GMT
कही आप भी तो नहीं पहनते तांबे की अंगूठी, जानिए इससे जुड़ी बात
X

जयपुर: एक खनिज पदार्थ के रूप में तांबा शरीर के लिए कई तरह से उपयोगी है। शरीर में तांबे की कमी आपको बार-बार बीमार करता है। आयुर्वेदिक और ज्योतिषीय दृष्टि से भी यह मनुष्य के लिए कई प्रकार से लाभकारी है। लेकिन परेशानियों को दूर करने के लिए सही विधि से इसका प्रयोग आवश्यक है। धातु रूप में तांबे को अंगूठी, ब्रेसलेट, चेन या ईयरिंग के रूप में पहनकर भी आप इसके फायदे होंगे। इसके सिर्फ ज्योतिषीय लाभ नहीं, बल्कि आयुर्वेदिक लाभ भी हैं।

यह भी पढ़ें...प्रेमी जोड़ों को इस मंदिर में मिलता है पनाह, पांडवों से भी जुड़ा हैं इसका इतिहास

सूर्य दोष हो तो व्यक्ति कठिन मेहनत के बाद भी उसका पर्याप्त लाभ नहीं पाता है। हर काम में उसे बेवजह की अड़चनों का सामना करना पड़ता है और बार-बार सामजिक सम्मान में कमीके हालात पैदा होते हैं। तांबे की अंगूठी पहने से व्यक्ति के सूर्य दोष दूर होते हैं। इसलिए अगर कमजोर सूर्य के कारण जीवन में परेशानियां आप कम नहीं कर पा रहे तो ऐसे में यह अंगूठी पहनें। बहुत जल्द आपको इसका असर दिखेगा, आपको मान-सम्मान और प्रसिद्धि मिलेगी।

ज्यादातर लोग जो अधिक गुस्से का शिकार होते हैं या जो शॉर्ट टेंपर्ड होते हैं उन्हें मोती पहनने की सलाह दी जाती है। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि तांबे की अंगूठी भी गुस्सा कंट्रोल करने में उतना ही कारगर है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह शांत प्रकृति का है और गर्मी दूर करता है। इसलिए व्यक्ति के मानसिक स्थिति को संतुलित कर गुस्सा शांत करता है। वास्तु दोषों को दूर कर आप इसके प्रभाव से मुक्त हो सकते हैं लेकिन जब तक आप सही वास्तु दोष को समझकर इसका सही उपाय नहीं करते ऐसा संभव नहीं है। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से तांबे का प्रयोग आपको वास्तु दोषों से भी दूर रखता है। शुद्धक होने के कारण आप अगर इसे किसी भी रूप में शरीर पर धारण करते हैं तो यह आपको वास्तु दोषों के प्रभाव से मुक्त करता है।

तांबा शरीर को संक्रमण से सुरक्षित रखता है। यह रक्त शुद्ध करता है, शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है और इस प्रकार बीमारियों से बहुत तक आप बचे रहते हैं। पेट की बीमारियों, डायरिया और पीलिया में यह विशेष लाभकारी होता है।

यह भी पढ़ें...केतु का ढाई साल का इस राशि में परिवर्तन,जानें बदलेगा इन राशियों का भाग्य

तांबे को आप किसी भी प्रकार से पहनें यह त्वचा के द्वारा शरीर में अवशोषित होता है और खून में इसकी कमी की आपूर्ति करता है। शरीर में रक्त का बहाव नियंत्रित करने के कारण यह इसके उच्च और निम्न दाब को भी संतुलन में रखता है। इस प्रकार हाई ब्लड प्रेशर या लो ब्लड प्रेशर की परेशानियों को भी दूर करता है। यह शरीर में सूजन को भी दूर करता है।जिस भी रूप में आप तांबे का प्रयोग करें लेकिन इतना अवश्य ध्यान रखें कि वह शुद्ध हो। आजकल अक्सर जूलरी बनाते हुए खूबसूरत दिखाने की चाह में जूलर्स उसपर पॉलिश कर दिया करते हैं। तांबे के ऊपर चढ़ी यह परत या कहें कोटेड आवरण आपको इसके पूर्ण लाभों से दूर रखता है।

suman

suman

Next Story