×

इस पौधे को लाएं घर, नहीं पड़ेगा बुरा साया, लाएगा सौभाग्य, जानिए इससे जुड़ी और भी बात

suman
Published on: 23 Dec 2016 7:52 AM
इस पौधे को लाएं घर, नहीं पड़ेगा बुरा साया, लाएगा सौभाग्य, जानिए इससे जुड़ी और भी बात
X

लखनऊ: फेंगशुई में बांस के पौधे फेंगशुई प्लांट या बैम्बो प्लांट को गुड लक मानते हैं। इसे भाग्यशाली और अच्छा लक लाने वाला मानते हैं। बांस के पौधे को फेंगशुई में लम्बी आयु का प्रतीक मानते हैं। कहा जाता है कि जिस प्रकार बांस का पौधा किसी भी मुश्किल परिस्थितियों में हमेशा डट के खड़ा रहता है। उसी प्रकार ये घर में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है। जिससे घर का हर शख्स मुश्किल परिस्थिति का सामना करता है। हरे बांस को घर पर रखने से घर में कलेश नहीं होता है। बता रहे हैं इस पौधे को घर में रखने के क्या फायदे हैं ....

*वास्तु शास्त्र में भी बांस को बहुत शुभ माना गया है।

*माना जाता है कि जहां बांस का पौधा होता है वहां बुरी आत्माएं आसपास भी नहीं भटकती।

*बांस का पौधा घर के मुखिया के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है।

आगे की पढ़े इस पौधे की खासियत...

*जिस घर में यह लगा होता है उस घर के लोगों को थोड़े सी मेहनत से काम में सफलता मिल जाती है।

*ऐसे घर में हमेशा धन, यश और समृद्धि का आगमन होता रहता है।

*बांस का पौधा सुख समृद्धि, अच्छे भाग्य और स्वास्थ्य का प्रतीक है।

आगे की पढ़े इस पौधे की खासियत...

*बाजार से बांस के पौधे मिलते है जिसे आप अपने घर में रख सकते हैं।

*बांस के पौधे को हमेशा पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

suman

suman

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!