×

बुध ग्रह का वृषभ राशि में गोचर, बुधादित्य योग से कई राशियों चमकेगी किस्मत

suman
Published on: 30 May 2018 6:06 AM GMT
बुध ग्रह का वृषभ राशि में गोचर, बुधादित्य योग से कई राशियों चमकेगी किस्मत
X

जयपुर: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह का वृषभ राशि में परिवर्तन हुआ है। ज्योतिष के अनुसार बुध का यह गोचर बुधादित्य योग का निर्माण कर रहा है।इसलिए बुध का यह गोचर विशेष महत्व का है। बुध का यह राशि परिवर्तन 27 मई 2018 (रविवार) को हुआ। बुध इस स्थिति में 10 जून तक रहेंगे। बुध ग्रह बुद्धि का कारक माना जाता है। बुध का यह गोचर कुल 8 राशियों के लिए करियर से लेकर नौकरी-व्यापार में हर प्रकार से सफलता दिलाएगा।

मेष बुध का गोचर आपकी राशि के दूसरे भाव में हुआ है। इस गोचार आपके बोलने की क्षमता को और अधिक निखारेगा। इया गोचर के दौरान आपकी संवाद क्षमता बेहतर होगी। जिस कारण आपको अपने कार्यक्षेत्र में कई प्रकार के लाभ दिलाएगा। गोचर की पूरी अवधि में आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी पैदा होगी। इस दौरान आपको बिल्कुल सावधान रहना होगा।

वृष बुध का गोचर आपकी राशि में हो रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह गोचर आपके राशि पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। इस गोचर की अवधि में बुध आपकी राशि के प्रथम भाव में रहेंगे। इस दौरान आपकी बौद्धिक क्षमता में अत्यधिक प्रगति होगी। इसके अलावा आपको अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। व्यवसायी वर्ग क लोगों को अचानक धन लाभ भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मिथुन बुध आपकी राशि से 12 वें भाव में गोचर किया है। इस गोचर के प्रभाव से आपको अपने माता-पिता से अधिक होगा जो लाभ का कारण बनेगा। कुछ हद तक आर्थिक परेशानियां हो सकती है। अनावश्यक कलह के कारण आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। इस गोचर की अवधि में कर्ज लेना हानिकारक साबित हो सकता है। पैसों के लेनदेन में काफी सावधानी रखने की आवश्यकता है।

कर्क बुध का यह गोचर आपके लिए अत्यंत शुभ है। इस गोचर की अवधि में बुध आपकी राशि के 11 वें भाव में रहेगा। इसके अलावा आपके लाभ के भाव बुधादित्य योग बन रहा है। यह आपको व्यापार-व्यवसाय और नौकरी में खूब तरक्की दिलाएगा। कार्यक्षेत्र में सफलता की राह और भी अधिक आसान्न होगी। इस दौरान आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। धन लाभ के भी प्रबल योग हैं।

सिंह बुध आपकी राशि के स्वामी ग्रह है। इस गोचर के दौरान बुध आपकी राशि के 9 वें भाव में प्रवेश किया है। यह आपके लिए भाग्यवर्धक साबित होगा। इस गोचर के दौरान आपको हर प्रकार से सफलता मिलने वाली है। लम्बी समय से आ रही चिंता दूर होगी। कार्यक्षेत्र में काम बढ़ेंगे परंतु आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। आपके काम की प्रशंसा हर ओर होगी।

तुला आपकी राशि में बुध 8 वें भाव में प्रवेश किया है। इसी भाव में होने के कारण आपके अंदर क्रोध की प्रबलता रहेगी। पारिवारिक और आर्थिक स्थिति दोनों के लिए ही यह अच्छा नहीं कहा जा सकता। इस गोचर के दौरान भाग्य आपका दुर्बल रहेगा, जिसके कारण काम में बाधाएं आएंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य परेशान कर सकता है।

वृश्चिक बुध का गोचर आपकी राशि 7 वें भाव में हुआ है। इस गोचर के दैरान आपकी मुश्किलें बढेंगी। कार्यक्षेत्र में सफलता और लाभ मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। पति-पत्नी में गलतफहमी के कारण मनमुटाव की स्थिति आएगी। वहीं प्रेमी जोड़ों के लिए भी यह बहुत शुभ साबित नहीं हो सकता है। रिश्तों में दरार आ सकती है। वाणी पर संयम रखना हितकर होगा।

धनुबुध का गोचर आपकी राशि छठे भाव में हुआ है। यह गोचर आपके स्वास्थ्य के लिए शुभ नहीं है। इस गोचर के दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आएगी। अनावश्यक खर्चों में वृद्धि से आर्थिक स्तर पर भी कुछ समस्याएं महसूस होंगी। हालांकि कार्यक्षेत्र में यह आपके लिए अच्छा समय है, नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं।

मकर आपके लिए लिए यह गोचर हर दृष्टि से लाभकारी कहा जा सकता है। इस दौरान बुध आपकी राशि से पंचम भाव होंगे जिससे बुद्धि का विकास होगा, आर्थिक तथा सामाजिक दोनों क्षेत्रों में आपको लाभ-उन्नति के अवसर मिलेंगे। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए यह विशेष रूप से अच्छा समय है।

कुंभआपकी राशि से चतुर्थ भाव में बुध का यह गोचर आपके लिए अचानक धन लाभ के योग बना रहा है। हालांकि पूर्ण सफलता के लिए इस दौरान आपको संघर्ष भी बहुत करना पड़ेगा, जितनी मेहनत करेंगे उतना ही फल मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए औसत समय है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मीन बुध का यह गोचर आपके लिए कुल मिलाकर ठीक रहेगा। बुध इस दौरान आपकी राशि के दूसरे भाव में होंगे जो कार्यों को पूरा करने के प्रति आपमें दृढ़ता का भाव लाएगा। आपके अंदर बौद्धिक शक्ति का भी विकास होगा। जिससे आप लोगों को प्रभावित कर पाएंगे और सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपके लिए नुकसानदेह हो सकती है।

suman

suman

Next Story