×

केवल पूजा में ही नहीं है नारियल का उपयोग, ऐसे भी बढ़ेगा भाग्य

suman
Published on: 14 Jun 2018 3:14 PM IST
केवल पूजा में ही नहीं है नारियल का उपयोग, ऐसे भी बढ़ेगा भाग्य
X

जयपुर:हिन्दू धर्म में नारियल को बहुत ही अधिक महत्व दिया जाता है इसके बगैर पूजा सफल नहीं मानी जाती है, लेकिन इससे टोटके भी किये जाते है जो हर संकटों से बचने में सहायक होता है। नारियल के टोटको से घर की सुख समृद्धि सम्भव हो जाती है और साथ ही गृह क्लेश को भी खत्म किया जा सकता है। नारियल के टोटको के बारे बतायेंगे तो आइये जानते है इस बारे में....

* भाग्य चमकाने के लिए नारियल का टोटका किया जाता है। इसके लिए बहते हुए पानी में नारियल को बहा दे और बहाते समय अपने इष्ट और अपना नाम बोलते हुए बहा दे। ऐसा करने से सभी परेशानियां दूर होगी और भाग्य भी आपके साथ रहेगा।

* पैसे की तंगी को दूर करने के लिए माता लक्ष्मी का पूजन हर शुकर्वार को करे और पूजा में नारियल को साथ में रखे और पूजा करने के बाद इस नारियल को अपनी तिजोरी में रखे दे। ऐसा करने से कभी भी पैसे की तंगी नही होगी।

* हर बुधवार को एक नारियल अपने सिर के पास रखे और सुबह सभी काम से मुक्त होकर गणेशजी को अर्पित कर दे। ऐसा 1 महीने तक करे और इससे सभी कार्य बनते चले जायेंगे।

* विवाद या मुकदमे से मुक्ति पाने के लिए रविवार के दिन एक नारियल ले और पूजा करने के बाद उस नारियल को किसी भी मन्दिर में चढ़ा दे। ऐसा करने से किसी भी विवाद से मुक्ति मिल जाएगी।

*घर में निरंतर क्लेश चल रहा हो तो ऐसे नारियल ले और उसकी पूजा कर उसे तोड़ते हुए उसके पानी को घर के सभी सदस्यों पर छींटे मारे और साथ ही घर पर भी छींटे मारे। ऐसा करने से घर का माहौल खुशनुमा हो जायेगा।



suman

suman

Next Story