×

पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में कांस्टेबल को लगी गोली, 2 गिरफ्तार, 2 फरार

Charu Khare
Published on: 18 July 2018 5:59 AM GMT
पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में कांस्टेबल को लगी गोली, 2 गिरफ्तार, 2 फरार
X

शामली : आदर्श मंडी थाना क्षेत्र गांव कुडाना के जंगल में लूट की योजना बना रहे आधा दर्जन बदमाश की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के ललकारने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे दो बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए। मुठभेड़ में एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हो गया। फ़िलहाल घायलों का उपचार शामली के सरकारी हॉस्पिटल में चल रहा है।

ऐसे हुए बदमाश गिरफ्तार

दरअसल, मंगलवार की रात करीब 11 बजे सूचना मिली की कुढाना के जंगलो में कुछ बदमाश लूट की योजना बना रहे है। जिसके बाद एस.पी. दिनेश कुमार के निर्देश पर बदमाशों की घेराबन्दी की गई।

इसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी जवाब में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग कर मुंहतोड़ जवाब दिया, पुलिस व बदमाशो के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। जिससे दो बदमाश के पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मुठभेड के दौरान पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक पुलिस कांस्टेबल के हाथ में आर पार गोली लगने से घायल हो गया फरार हुए दो बदमाशों की जांच अब भी जारी है फ़िलहाल पुलिस सभी बदमाशों का रिकॉर्ड खंगाल रही है।

एस.पी.शामली दिनेश कुमार पी का कहना है कि, आधा दर्जन बदमाश लूट की योजना बना रहे थे, जिनमें से दो बदमाशों गिरफ्तार, दो घायल जबकि अन्य दो जंगल की तरफ भागने में कामयाब हो गए। फरार हुए बदमाशों की कांबिंग कर तलाश जारी है। वह जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Charu Khare

Charu Khare

Next Story