×

वास्तु:रात को कपड़ों के साथ आप भी करते हैं ये काम तो हो जाइए सावधान

suman
Published on: 18 Dec 2017 2:01 AM GMT
वास्तु:रात को कपड़ों के साथ आप भी करते हैं ये काम तो हो जाइए सावधान
X

जयपुर: हर व्यक्ति की अपनी-अपनी एनर्जी होती है। किसी की पॉजिटिव तो किसी की नेगेटिव जो हमें कई तरह से प्रभावित करती है। कई बार हम लोगों की चीजों का इस्तेमाल करते है और कई बार खुद से भी ऐसा काम कर जाते है जो हमारे लिए नुकसानदायक होता है। जैसे दूसरों की वस्तु हमारे लिए दुर्भाग्य और आर्थिक परेशानी का कारण बन सकती है। ऐसी कुछ दूसरों की चीजें है जो हमें भूलकर भी उपयोग नहीं करनी चाहिए। वो बातें जो हमें खुद अपने काम में नहीं करनी चाहिए और वो जो हमें दुसरों से नहीं लेनी चाहिए।

*रात को कपड़े बाहर नहीं सुखाना चाहिए। रात की नकारात्मक ऊर्जा कपड़ों को बाहर सुखाने से उसमें प्रविष्ट कर जाती है उन वस्तुओं को जब हम सुबह पहनते हैं तो उस ऊर्जा का प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है जो कि स्वास्थ्य और प्रगति में बाधक सिद्ध होती है।

*स्नानघर व रसोई स्नान घर में गीले कपड़ों से तथा रसोई घर में झूठे बर्तनों या सब्जियों के छिलकों आदि से नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है इसलिए स्नानघर का दरवाजा अधिकतर बंद रखना चाहिए। रसोई में जालीदार दरवाजा लगवा कर उसे बंद रखना चाहिए यदि इन दोनों स्थानों में देहली डोर सील लगाई हुई होगी तो नकारात्मक ऊर्जा बाहर नहीं आएगी और उसका विपरीत प्रभाव परिवार के स्वास्थ्य उन्नति पर नहीं पड़ेगा और इन स्थानों में पैदा होने वाले कीटाणु बाकी घर में नहीं खेलेंगे।

यह भी पढ़ें....आज है बहुत खास दिन,बन रहा है विशेष संयोग आप भी जरुर कर लें ये उपाय

कई बार हम दूसरों के पैन का उपयोग करते है और उन्हें वापिस करना भूल जाते है। वास्तुशास्त्र में कहा जाता है कि इससे आपको परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कहा जाता है कि इससे आपके मान-सम्मान को ठोस भी पहुंच सकती है।

*कहा जाता है कि दूसरों की घड़ी पहनने से इंसान को कामों में असफलता मिलती है। इसलिए इससे बचना चाहिए।

* किसी भी व्यक्ति के रुमाल का उपयोग कभी भी नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि इससे दोनों लोगों के बीच लड़ाई झगड़ा होता है।

* किसी के धन का उपयोग करना या लेकर वापिस नहीं करना आपको आर्थिक परेशानी में डाल सकता है। इसलिए किसी के पैसों पर नजर न डाले।

suman

suman

Next Story