×

इलाहाबाद: शक्तिपीठ में नवरात्रि पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, गूंज रहे हैं 'जय माता दी' के नारे

By
Published on: 29 March 2017 8:46 AM GMT
इलाहाबाद: शक्तिपीठ में नवरात्रि पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, गूंज रहे हैं जय माता दी के नारे
X

shaktipeeth on navratri, allahabad

इलाहाबाद: मां शैल पुत्री की अराधाना के साथ आज से चैत्र नवरात्रि की शरुआत हो गई। नव दिन मां दुर्गा के अलग-अलग नव रूपों का भक्त दर्शन कर उनकी पूजा-आराधना करेंगे और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करेंगे। इस बार चैत्र नवरात्रि का एक दिन कम हुआ, तिथियों और नक्षत्रों के अनुसार इस वर्ष मात्र आठ दिन का चैत्र नवरात्रिहो रहा है। शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा के शक्ति पर्व नवरात्रि पर संगम नगरी इलाहाबाद में माता के मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा है।

आगे की स्लाइड में देखिए कैसे जुटी भक्तों की भीड़

shaktipeeth on navratri, allahabad

सुबह से ही लोग मंदिरो के बाहर कतारों में खड़े होकर माता के दर्शन का इंतजार कर रहे हैं। शहर में सबसे ज्यादा भीड़ शक्तिपीठ कल्याणी देवी में है, जहा मां के हाथ की दो उंगलियां गिरी थी। हर तरफ 'जय माता दी' के जयकारे लग रहे हैं। लोग नारियल और चुनरी माता के चरणों में अर्पित कर अपने और परिजनों के कल्याण के लिए मां दुर्गा से कामना कर रहे हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए शक्तिपीठ पर उमड़ी भक्तों की भीड़

shaktipeeth on navratri, allahabad

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन आज संगम नगरी इलाहाबाद के देवी मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। इलाहाबाद की शक्तिपीठ कल्याणी देवी समेत दूसरे देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है और लोग देवी मां के दर्शन-पूजन कर उनसे अपनी कामनाएं पूरी होने का आशीर्वाद ले रहे हैं। नवरात्रि के पहले दिन शक्ति पीठ कल्याणी देवी, ललिता देवी मंदिर और अलोप शंकरी समेत दूसरे देवी मंदिरों में शैलपुत्री रूप में मां का श्रृंगार किया गया है।

आगे की स्लाइड में देखिए कैसे देवी दर्शन को पहुंच रहे भक्त

shaktipeeth on navratri, allahabad

देवी मां अपने इस स्वरुप में भक्तों को दर्शन देते हुए उनका कल्याण करती हैं। नवरात्रि पर देवी मंदिरों को ख़ूबसूरती से सजाया गया है, तो साथ ही सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। शक्तिपीठ कल्याणी देवी मंदिर में शैलपुत्री स्वरुप में मां की भव्य आरती कर देर रात ही मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए।

आगे की स्लाइड में देखिए शक्तिपीठ के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की तस्वीरें

shaktipeeth on navratri, allahabad

आरती के वक्त मौजूद श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए देवी गीत भी गाए नवरात्रि के पहले दिन ज़्यादातर श्रद्धालु व्रत रखे हुए हैं। इलाहाबाद की शक्तिपीठ में देवी मां राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी स्वरुप में विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन देती हैं व उनका कल्याण करती हैं।

Next Story