×

राशि के अनुसार धनतेरस पर खरीदें ये सामान, मिलेगा 13 गुना ज्यादा शुभ परिणाम

suman
Published on: 15 Oct 2017 1:40 AM GMT
राशि के अनुसार धनतेरस पर खरीदें ये सामान, मिलेगा 13 गुना ज्यादा शुभ परिणाम
X

जयपुर: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस मनाते हैं। इसी दिन से 5 दिवसीय दीपावली पर्व आरंभ होता है। इस बार ये पर्व 17 अक्टूबर, मंगलवार को है। इस दिन खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है और घर में धन की देवी लक्ष्मी का वास होता है। घनतेरस के दिन हर कोई कुछ ना कुछ जरूर खरीदता है। और अगर खुद की राशि के अनुसार कुछ खरीदा जाए तो और भी प्रभावकारी होता है।

यह भी पढ़ें...धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में करें पूजा,इन आसान उपायों से पाएं धन सम्मान

मेष नीच के सूर्य की पूर्ण दृष्टि से इस राशि वालों को लोहे एवं उससे निर्मित वस्तुओं को खरीदने से बचना चाहिए। सोना, चांदी, बर्तन, गहने, हीरा, वस्त्र खरीदना शुभ होगा। चमड़ा, केमिकल आदि भी नही खरीदें।

वृष शनि की दृष्टि से सोना, चांदी, पीतल, कांसा, हीरा, कम्प्यूटर, बर्तन आदि की खरीदी शुभ रहेगी। केसर,चंदन की भी खरीदारी कर सकते हैं। फर्टिलाइजर्स, वाहन, तेल, चमड़े एवं लकड़ी आदि से बनी वस्तुओं को खरीदने से बचें।मिथुन आपकी राशि से चौथी राशि में मंगल होने से जमीन, मकान, प्लॉट आदि के सौदे के लिए लाभकारी दिन है। पुखराज सोना, चांदी आदि निश्चिंत होकर खरीद सकते हैं। किसी को कर्ज न

कर्क आपके लिए सफेद वस्तु, चांदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना अच्छा रहेगा। निवेश फायदेमंद होगा। नए वाहन की खरीदी भी की जा सकती है। कपड़े, बर्तन, लकड़ी का सामान जैसे- फर्नीचर आदि भी खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें...इन 9मंत्रों का जरूर करें जाप, इस दीवाली होगा आपका उद्धार

सिंह शनि की ढय्या होने के कारण अपने नाम के अलावा परिवार के किसी अन्य सदस्य के नाम पर खरीदारी करें तो बेहतर होगा। बच्चों को उपहार देने के लिए किसी वस्तु का खरीदना उचित होगा। सोना खरीदने से बचें। शेयर में निवेश नही करें। लोहे से बनी चीजें न खरीदें।

कन्या इस समय आपकी राशि की गोचर कुंडली के दूसरे भाव में सूर्य, गुरु और बुध होने से इस दिन आप हीरा, सोना,जमीन आदि खरीद सकते हैं। नए वस्त्रों में सफेद व काले वस्त्रों का त्याग करें। अन्य चीजें जैसे चांदी,इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन, फर्नीचर आदि की खरीदी भी शुभ रहेगी।

तुला निवेश के लिए दिन अच्छा है। सोना, तांबा व कांसे से बनी चीजें खरीद सकते हैं। इनके अलावा सजावटी चीजें खरीदने के लिए भी दिन अच्छा है। लोहे की चीजें छोड़कर अन्य कोई भी वस्तु खरीद सकते हैं। इस दिन आप वाहन भी खरीद सकते हैं।

वृश्चिक अभी आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है। इसलिए अपने नाम से खरीदी करने से बचें,परिवार के किसी अन्य सदस्य के नाम पर खरीदी कर सकते हैं। लोहे की चीजें व सोना न खरीदें। चांदी,बर्तन, पीतल, वस्त्र, खरीद सकते हैं। ब्रांडेड सामान ही खरीदें। फर्नीचर खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें...मान्यता: दीवाली के दिन क्यों करते हैं लक्ष्मी-गणेश की साथ में पूजा?

मकर आपको जमीन-जायदाद से लाभ मिलने का योग बन रहा है। कीमती धातुओं से भी लाभ होगा। सोना,हीरा एवं कीमती पत्थर भी खरीद सकते हैं। पीले कपड़े, दवाई, सोना, गेहूं आदि खरीद सकते हैं।

धनु वस्त्र एवं सोना विशेष फायदा देने वाला होगा। सजावटी सामान, वाहन, किताबें, किमती नग आदि खरीद सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुएं न खरीदें व प्रॉपटी में निवेश न करें।

कुंभ निवेश के समय अच्छा है। स्थाई संपत्ति भी खरीद सकते हैं। किताबें, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुएं, लकड़ी का समान, फर्नीचर एवं सजाने के समान खरीदने में ज्यादा रुचि होगी। सोना व किमती पत्थर न खरीदें।

मीन स्थाई संपत्ति खरीदने के लिए दिन अच्छा है। सोने, चांदी, कीमती नग आदि खरीदने का अच्छा अवसर है। वस्त्र में लाभ होगा। शेयर न खरीदें व किसी को पैसा उधार न दें।

suman

suman

Next Story