×

लक्ष्मी मां जरूर आएंगी आपके द्वार, अगर लगाएंगे इतने अट्रैक्टिव तोरण-बंदनवार

By
Published on: 26 Oct 2016 5:13 AM GMT
लक्ष्मी मां जरूर आएंगी आपके द्वार, अगर लगाएंगे इतने अट्रैक्टिव तोरण-बंदनवार
X

toran1

लखनऊ: दीपों का त्योहार दीवाली आ चुका है। लगभग सभी के घरों में साफ़-साफी हो चुकी है। तो अब सजावट की बारी आती है। सजावट का नाम लिया जाए, और दरवाजे पर सजाए जाने वाले तोरण या बंदनवार का नाम ना आए, यह कैसे हो सकता है? जब भी कोई मेहमान घर आता है, तो सबसे पहले उसकी नजर घर के दरवाजे पर चली जाती है। ऐसे में अगर घर के प्रवेश द्वार पर तोरण पर लगा है, तो बात ही कुछ और है ये न केवल आपके घर के दरवाजे की खूबसूरती बढ़ा देते हैं बल्कि आपके घर को नया और डिफरेंट लुक भी देते हैं।

पहले तो लोग हाथों से बने तोरण से घरों को सजाते थे। लेकिन आजकल मार्केट में तरह-तरह के तोरण आने लगे हैं। राजस्थानी, गुजराती, महाराष्ट्रियन और बंगाली स्टाइल के तोरण मार्केट में धूम मचाए हुए हैं। मोतियों से सजे तोरण कस्टमर्स को जमकर अपनी ओर अट्रैक्ट कर रहे हैं। इनकी कीमत 300 से लेकर 800 रूपए तक है कुछ तोरणों की कीमत से 1000 रूपए से भी बढ़कर है।

आगे की स्लाइड में देखिए बाजार में अट्रैक्ट कर रहे किस तरह के तोरण

untitled-2

कहा जाता है कि द्वार पर आप जिस तरह के डिजाइन का तोरण लगाते हैं, उसके हिसाब से मां लक्ष्मी और गणेश भगवान लोगों की इच्छा पूरी करते हैं। वैसे ऊपर दिखाए गए तोरण आजकल लोगों को काफी अट्रैक्ट कर रहे हैं। ये देखने में जितने ज्यादा अट्रैक्टिव हैं, इनकी कीमत भी उतनी ही ज्यादा है। इनकी शुरुआत 1000 रूपए से शुरू होती है। वहीं इनका वजन भी 2 से 3 किलो तक होता है। इस तरह के तोरण दरवाजे पर लगाने से घर को रॉयल लुक मिलता है।

आगे की स्लाइड में देखिए मार्केट में उपलब्ध डिजाइनर तोरण

toran

दीवाली में गणेश-लक्ष्मी के स्वागत के लिए बाजार में आए तरह-तरह के तोरणों में मोती तोरण सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। रंग-बिरंगे मोतियों और फूलों से सजे ये तोरण घर के दरवाजे को एक अलग ही लुक देते हैं। ये देखने में इंडो-वेस्टर्न लुक वाला फ़ील देते हैं। रेशम के धागों से बने राजस्थानी लुक वाले तोरण भी खूब पसंद किए जा रहे हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए किस तरह के तोरण कर रहे लोगों को अट्रैक्ट

toran3

वहीं आज भी कुछ लोगों का मानना है कि मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का स्वागत फूलों से करना चाहिए। फूलों का तोरण लगाने से घरों में सौभाग्य आता है। आजकल लोगों में लाल और पीले रंग के प्लास्टिक तोरणों का खूब चलन है। इस तरह के तोरण लोग खूब खरीद रहे हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए मोतियों से बने अट्रैक्टिव तोरण

toran5

वहीं कुछ लोग हैवी तोरण लगाने के बजाय हलके और अट्रैक्टिव तोरण से घर सजाने की तैयारी कर रहे हैं। इस तरह के तोरण में एक मेन लड़ी में शीशे और मोतियों की छोटी-छोटी लड़ियां लगी हुई है। शीशों पर हलकी सी लाइट पड़ते ही वह हीरे की तरह चमक उठते हैं। इसके साथ ही इन तोरणों में नीचे लगी छोटी-छोटी घंटियां और भी अट्रैक्टिव लुक देती हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए और भी डिजाइनर तोरण

toran4

Next Story