×

ग्रहणकाल के दौरान न करें ये काम, वरना हो जाएगा आपका नुकसान

suman
Published on: 12 July 2018 5:28 AM GMT
ग्रहणकाल के दौरान न करें ये काम, वरना हो जाएगा आपका नुकसान
X

जयपुर:13 जुलाई को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण पड़ने वाला है। आषाढ़ कृष्ण अमावस्या को सूर्य ग्रहण है हालांकि भारत में यह ग्रहण आंशिक होगा, इसलिए इसका कोई बड़ा प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा, फिर भी इस ग्रहण का सूतक माना जाएगा। ग्रहण काल में सूतक के नियमों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान कुछ चीजों को करने की मनाही होती है।

सूतक सूतक समय को शास्त्रों में अशुभ मुहूर्त माना जाता है। इसका मतलब है कि इस समय में कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते और ना ही भगवान की पूजा की जाती है। धार्मिक नियमों के अनुसार सूर्य ग्रहण के 12 घंटे से पहले ही सूतक लग जाता है जिस कारण मंदिरों के पट भी बंद रहते है।

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण,जानिए कब से कब तक लगेगा, भारत पर पडे़गा असर?

ग्रहणकाल के दौरान न करें ग्रहणकाल के दौरान या उसके मध्य समय में भोजन करना, पकाना, सोना, सजना-संवरना नहीं चाहिए। मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल के समय गर्भवती महिलाओं को सब्जी काटना, कपड़े सीना आदि से बचना चाहिए। इससे बच्चे को शारीरिक दोष हो सकता है। ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और ग्रहण दर्शन तो भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

शास्त्रों के अनुसार ग्रहण काल खत्म होने का बाद स्नान आदि कर साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद भगवान के गर्श करना बहुत फलदायक होता है।

suman

suman

Next Story