×

घर के सदस्यों में प्यार बढ़ाना है प्यार तो करें ये आसान उपाय

By
Published on: 11 Nov 2017 9:32 AM
घर के सदस्यों में प्यार बढ़ाना है प्यार तो करें ये आसान उपाय
X

सहारनपुर: आपने देखा होगा कि लोगों के घरों में पारिवारिक सदस्यों में अक्सर विवाद रहता है। वो जरा जरा सी बात पर लड़ने लगते हैं, इसका एक कारण घर का वास्तु दोष भी है। यदि आप अपने परिवार के सभी सदस्यों के बीच प्यार बढ़ाना चाहते है तो ये आसान सा उपाए बेहद ही कारगर है।

यह भी पढ़ें: बाल्टी के रंग से जुड़े हैं वास्तु शास्त्र, जानिए भरकर रखना है या खाली?

ज्योतिषाचार्य शालिनी के अनुसार जिस तरह घर में शंख रखने को हिंदू परंपरा में शुभ माना गया है। दक्षिणावर्ती शंख को हमारी परंपरा में लक्ष्मी का रूप और वामावर्ती शंख को नारायण माना गया है। दोनों को ही धन और सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला माना जाता है। इसी तरह फेंगशुई में भी मधुर ध्वनि उत्पन्न करने वाली विंडचाइम और सिंगिंग बाउल को भी घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने वाला माना जाता है।

यह भी पढ़ें: ये दो सरल उपाय दिलाएंगे आपको मनचाहा नौकरी, आप भी आजमाएं

सिंगिग बाऊल चीनी मान्यता के अनुसार घर के सदस्यों में सामंजस्य बढ़ाने में सहायक होता है। यह किसी भी धातु जैसे सोना, चांदी, लोहा, स्फटिक आदि से बना हो सकता है। यह सिंगिंग बाउल कटोरेनुमा होता है। इस बाउल को लकड़ी से बजाया जाता है, जिसे मुंगरी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें: अगर आप भी खिलाते हैं गाय को इस तरह रोटी तो होगा सर्वनाश, जानिए कैसे?

पहले मुंगरी से कटोरी को धीरे-धीरे बजाया जाता है। उसके बाद मुंगरी को दांएं से बांए घुमाने पर एक विचित्र सी ध्वनि उत्पन्न होती है। इसके नियमित प्रयोग से यह लय में बोलने लगेगी और इसका संगीत आपके कानों को मधुर लगने लगेगा। घर के सदस्यों में आपस में प्यार और सामंजस्य बढऩे लगेगा।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!