×

गुरुवार को लगाएंगे घर में झाड़ू-पोछा तो भाग्य में होगा लोचा

Newstrack
Published on: 20 July 2016 10:44 AM GMT
गुरुवार को लगाएंगे घर में झाड़ू-पोछा तो भाग्य में होगा लोचा
X

लखनऊ: गुरु का दिन गुरुवार यानि बृहस्पतिवार को सब दिनों में श्रेष्ठ माना जाता है। देव गुरु बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना जाता है। धर्म शास्त्रों में उनका बहुत ऊंचा स्थान है। साइंस भी 9 ग्रहों में बृहस्पति ग्रह को सबसे भारी मानता है। इस कारण अगर इस दिन कुछ काम करेंगे तो जीवन और घर में माहौल कुछ गड़बड़ होता है,इसलिए धार्मिक दृष्टि से उन कामों गुरुवार के दिन वर्जित है। कहा जाता है इससे गुरु कमजोर होता है। वे कौन से काम है जो गुरुवार को नहीं करने चाहिए।

बाल ना धोएं

महिलाओं को गुरु के दिन बाल धोने पर मनाही है। बृहस्पति सौभाग्य और संतान का प्रतीक है। इस दिन बाल धोने से बृहस्पति की स्थिति कमजोर होती है, जो सौभाग्य और संतान की उन्नति में बाधक बनता है।

ना बाल कटवाएं, ना दाढ़ी बनवाएं

गुरुवार को महिला-पुरुष दोनों का बाल कटवाना वर्जित है। इससे गुरु कमजोर होता है। उम्र कम होती है और आर्थिक हानि होती हैं। अगर जीवन में आने वाली बाधाओं का निदान पाना है तो पुरुष इस दिन दाढ़ी नहीं बनवाए। ना ही इस दिन नाखून काटे।

घर में झाड़ू- पोंछा नहीं लगाएं

गुरु के दिन घर में झाड़ू- पोंछा नहीं लगाना चाहिए। घर के उस कोने की सफाई भी ना करें जहां कि रोज सफाई नहीं होती। ईशान कोण का स्वामी गुरु है। इसका संबंध बच्चों से होता है। इसलिए इस दिन कबाड़ निकालने, जाले साफ करने, फर्श धोने से ईशान कोण कमजोर होने के साथ घर के बच्चो पर भी असर पड़ता है।

गुरू के दिन साबुन-सर्फ का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे गुरु कमजोर होता है।

Newstrack

Newstrack

Next Story