×

रात में दिखते हैं ये सपने तो समझिए मिल रहे हैं आपको मृत्यु के संकेत

suman
Published on: 1 Oct 2017 4:15 AM GMT
रात में दिखते हैं ये सपने तो समझिए मिल रहे हैं आपको मृत्यु के संकेत
X

जयपुर:रात को सोते हुए सपने आते है। जो भविष्य की ओर घटित होने वाली घटनाओं की ओर संकेत करता है। भगवान राम ने भी राजा दशरथ की मृत्यु के समय एक अशुभ स्वप्न देखा था। रामायण और महाभारत जैसे ग्रंथों में भी सपनों से मिलने वाले संकेत का जिक्रहै। जानते हैं ऐसे कौन से स्वप्न हैं जिसका संबंध मौत से माना जाता है।

यह भी पढ़ें...शनिवार के दिन कभी न करें इन चीजों की खरीददारी, नहीं तो कुपित होंगे शनिदेव

सपने यदि में कौआ दिखता है तो यह बेहद अशुभ फल देने वाला माना गया है। यह मौत के करीब होने का संकेत माना जाता है। अगर आप सपने में खुद को यात्रा करते हुए देखते हैं तो यह शुभ नहीं माना जाता है। ज‌िस रात ऐसा सपना आए उस द‌‌िन यात्रा पर जाना हो तो उसे टाल देने से दोष दूर हो जाता है।

यह भी पढ़ें...PHOTOS: दुर्गा विसर्जन से पहले बंगाली महिलाओं का ‘सिंदूर खेला’

सपने में ढोल-नगारे बजते हुए देखना अच्छा नहीं होता है। अगर आप खुद को मुंडन करवाते हुए देखते हैं तो यह परिवार के किसी व्यक्ति की मृत्यु का संकेत देता है। सपने में कोई महिला आकर सूखे फूलों की माला पहनाए तो यह बेहद अशुभ शगुन माना जाता है। सपनें में आपको यदि देवी-देवता की टूटी मूर्ति दिखे तो यह ऐसा संकेत करता है कि कुछ खराब अपशगुन होगा।

यह भी पढ़ें...खुलासा: जिनपिंग से मिल मोदी ने चला था ये दांव, तब सुलझा डोकलाम विवाद

सपनें में यदि कोई औरत खुद को सफेद वस्त्र और बिखरे बाल में देखती है तो यह वियोग का संकेत माना जाता है। सपने में निर्वस्त्र स्‍त्री का आलिंगन करते देखना मृत्यु के नजदीक होने का संकेत माना जाता है। सपने में तेल लगाना और गधे की सवारी करना मृत्यु सूचक माना जाता है।

suman

suman

Next Story