×

सावधान! अगर सपने में आते हैं आपके मरे हुए परिजन तो पड़ेगा यह प्रभाव

suman
Published on: 12 Dec 2016 6:33 AM GMT
सावधान! अगर सपने में आते हैं आपके मरे हुए परिजन तो पड़ेगा यह प्रभाव
X

sapneq

लखनऊ: जन्म-मृत्यु जीवन का सबसे बड़ा सत्य है जो दुनिया में आता है, उसे एक न एक दिन जाना ही होता है। हम में से कई लोग ऐसे होंगे, जिन्होंने अपनी ज़िंदगी में अपनो को दुनिया छोड़ कर जाते देखा होगा। ऐसे में कुछ वाकए इस तरह के भी हो जाते हैं, जब लोगों को उनके मरे हुए नज़दीकी व्यक्ति सपने में नज़र आ जाते हैं। इस दौरान होने वाला एहसास अपने आप में अनोखा और रहस्यमयी होता है। साइकोलॉजिस्ट के अनुसार इस तरह के सपनों में खास मैसेज छिपे होते हैं। हमारे नजदीकी हमें इन सपनों के माध्यम से किसी चीज को लेकर गाइडेंस देने या किसी बात पर आश्वासन देने या फिर आने वाली जिंदगी में होने वाली किसी बुरी घटना को लेकर सावधान करने आते हैं। जानते है इन सपनों में छिप मैसेजेज के बारें में....

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें जब आते है सपने में मरे लोग तो क्या होता है...

dream3

अपनो के सपने का जीवन पर प्रभाव

इस तरह के सपनों के दौरान आने वाली भावनाएं बहुत तीव्र और ज्वलंत होती हैं। ऐसे में सपना देखने वाले को यह बिल्कुल भी आभास नहीं होता है कि यह सच नहीं बल्कि एक सपना है। कुछ मामलों में तो नींद खुलने के बाद भी इंसान उस प्रभाव से बाहर नहीं निकल पाता है। ऐसे सपनों के प्रभाव कुछ पलों से लेकर सालों तक बने रह सकते हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें जब आते है सपने में मरे लोग तो क्या होता है...

dream2

खुश रहने का संदेश

इन सपनों में एक खास बात यह भी होती है कि जो परिचित अपनी मौत के समय बहुत बीमार थे, वो सपनों में बहुत स्वस्थ नजर आते हैं। सपनों के दौरान देखने वाले को उनके चेहरे पर एक अलग ही तेज नजर आता है। मरे हुए परिचित अकसर लोगों को यह आश्वासन देने आते हैं कि वो जहां कहीं भी हैं ख़ुश हैं। इसके साथ वो यह भी कहने आते हैं कि हमें भी अपने जीवन में ख़ुश रहना चाहिए।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें जब आते है सपने में मरे लोग तो क्या होता है...

dream

मार्गदर्शन करते हैं

सपने में आने वाला हर मरा हुआ हमारा नजदीकी रिश्तेदार या दोस्त हमें जीवन में आने वाली किसी बड़ी समस्या से बचने के लिए सावधान करने आता है। इसके अलावा कई बार वो जीवन से जुड़े महत्त्वपूर्ण फ़ैसलों में हमें गाइडेंस देने भी आते हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें जब आते है सपने में मरे लोग तो क्या होता है...

dream1

इशारों से देते हैं संकेत

सपने में आने वाला हर मरा हुआ करीबी कभी भी अपनी बात को शब्दों में बोल कर बयां नहीं करता है। वह केवल अपने इशारों और हाव-भाव से अपनी बात को व्यक्त करता है। नजदीकी होने की वजह से लोग उनके द्वारा दिए जाने वाले मैसेज को इशारों में भी समझ जाते हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें जब आते है सपने में मरे लोग तो क्या होता है...

dream9

पॉजिटिव एहसास के साथ आगे बढ़ने के संकेत

किसी भी इंसान को जब उसका मरा हुआ नजदीकी सपने में नजर आता है, तो सपना पूरा होने के बाद जब उस व्यक्ति की नींद खुलती है, तो एक अलग ही एहसास होता है। नींद से जागने के बाद व्यक्ति अपने आप को बहुत पॉज़िटिव महसूस कर रहा होता है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें जब आते है सपने में मरे लोग तो क्या होता है...

dream7

सपने आगे बढ़ने में मददगार

जिन लोगों को भी सपने में अपने मरे हुए नज़दीकी नज़र आए, उनके लिए यह एहसास बहुत मददगार रहा। जीवन में आ रही तकलीफ़ों से बाहर निकलने में ये सपने बहुत मददगार होते हैं। ऐसे सपनों के बाद लोगों को अपने जीवन में आगे बढ़ते रहने में बहुत मदद मिलती है।

जिन-जिन लोगों को मरे हुए नज़दीकियों के सपने आते हैं, उनके लिए ये सपने एक तरह से लाइफ़ चेंजिंग अनुभव होते हैं। कई लोग इन सपनों में अपनों द्वारा इशारों में दी जाने वाली गाइडेंस को अपना कर अपने जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन कर डालते हैं। आध्यात्म और मनोविज्ञान दोनों में इस बात का ज़िक्र किया गया है कि हमारे अपने जो दुनिया छोड़ कर जा चुके हैं, वो सपनों में आकर हमारे साथ बने रहते हैं। वो हमारे अच्छे के लिए हमेशा हमारे साथ खड़े होते हैं, ज़रूरत होती है केवल उनके इशारों को समझने की।

suman

suman

Next Story