×

ASTRO: दिन के अनुसार इन रंगों का पहने परिधान तो जीवन में नहीं पड़ेगा कोई भी बुरा प्रभाव

suman
Published on: 23 Jan 2017 11:08 AM GMT
ASTRO:  दिन के अनुसार इन रंगों का पहने परिधान तो जीवन में नहीं पड़ेगा कोई भी बुरा प्रभाव
X

लखनऊ: जीवन में रंगों का बहुत महत्व होता है। हम जो हर दिन कई रंगों का इस्तेमाल करते हैं। उनका हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। उसका असर पूरे व्यक्तित्व पर पड़ता है। हफ्ते में 7 दिन होते हैं, हर दिन का संबंध किसी ना किसी रंग से होता है। कहा जाता है कई रोग भी रंगों द्वारा ठीक किए जा सकते हैं, जिन्हें हम कलर थैरेपी के नाम से जानते हैं। जानते हैं कि सप्ताह के 7 दिनों में हर दिन कौन कौन से रंग के कपड़े पहनना चाहिए।

आगे पढ़ें...

* सोमवार के दिन का संबंध चांद से होता है जो शांति और शीतलता का प्रतीक है। इसलिए इस दिन सफेद कपड़े पहनना बहुत शुभ होता है।

*मंगलवार का दिन हनुमान जी का होता है। इसलिए इस दिन नारंगी या लाल रंग के कपड़े पहनना होता है।

*बुधवार के दिन देवों के देव गणपति का है, जिन्हें सबसे ज्यादा प्रिय है दूर्वा। इसलिए इस दिन हरे रंग का महत्व है। बुध ग्रह स्वयं भी हरे रंग का होता है, जिन लोगों की वाणी में अवरोध हो या जिनकी वाणी कर्कश हो उन्हें हल्का हरा रंग सूट करेगा।

आगे पढ़ें...

*गुरुवार के दिन गुरुवार देव और साईं बाबा का है। बृहस्पति देव स्वयं पीले हैं, तो इस दिन का रंग है पीला। इस दिन पीले के अलावा सुनहरा, गुलाबी, नारंगी और पर्पल भी ट्राय कर सकते हैं।

*शुक्रवार के दिन यह देवी मां का दिन होता है, इसलिए यह दिन सभी रंगों का मिक्स या प्रिंटेड कपड़ों का होता है। इस दिन विशेष रूप से गुलाबी के सारे शेड्स और रंगबिरंगे फ्लोरल प्रिंटेड परिधान पहने जा सकते हैं।

आगे पढ़ें...

*शनिवार के दिन शनि देवता को समर्पित इस दिन नीले और काले रंग के कपड़े पहन सकते हैं। यह रंग मन के उतार-चढ़ाव का होता है। आत्मविश्वास में वृद्धि के लिए जामुनी, बैंगनी, गहरा नीला और व्यवस्थित दिनचर्या के लिए नेवी ब्लू, स्काय ब्लू उचित रहेंगे।

*रविवार के दिन सूर्य की उपासना के इस दिन गुलाबी, सुनहरे और संतरी रंग का विशेष महत्व है।

suman

suman

Next Story