×

पुलिस और माफियाओं में मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश घायल

Charu Khare
Published on: 25 July 2018 4:14 AM GMT
पुलिस और माफियाओं में मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश घायल
X

गोरखपुर : आज देर रात गोरखपुर पुलिस और वन माफियाओं के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में कुछ दिन पहले डिप्टी रेंजर को गोली मारने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया। बदमाशों ने पुलिस के ऊपर भी फायर कर दिया। इसमें खोराबार एसओ के बाजू से छूती हुई गोली निकल गई, वहीं 4 सिपाही भी घायल हुए हैं।

खोराबार थाना क्षेत्र के कुसमी जंगल में आज देर रात वन माफिया और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। एसएसपी शलभ माथुर के मुताबिक, खोराबार इलाके के कुसम्ही जंगल में खोराबार एसओ सुधीर कुमार सिंह और सिपाहियों से बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। उन्‍होंने बताया कि दो वन माफियाओं शिवशरण और उसका एक साथी कुसम्‍ही जंगल इलाके में मौजूद होने की सूचना मिली।

मौके पर खोराबार अशोक सुधीर कुमार सिंह और सिपाही पहुंचे इसी बीच बदमाश शिव शरण ने पुलिस वालों के ऊपर फायर झोंक दिया। एक गोली अशोक खोराबार सुधीर कुमार सिंह के दाहिने बाजू को छूते हुए निकल गई। एसएसपी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायर किया, जिसमें बदमाश शिव शरण के बाएं पैर में गोली लग गई. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका साथी ही फरार हो गया।

बदमाशों से मुठभेड़ में स्वाट टीम के 4 सिपाहियों शशिकांत राय, रशीद खान, सनातन सिंह और विजय द्विवेदी को भी हल्की चोटें आई हैं। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि बदमाश शिवशरण और उसके 8-10 साथी वन माफिया 13-14 जुलाई की भोर में 4 बजे कुसम्‍ही जंगल में पेड़ों की अवैध कटान कर रहे थे। जब डिप्टी रेंजर दिग्विजय नाथ पांडे को इसकी सूचना मिली, तो वे 4 बजे भोर में साथियों के साथ उनको पकड़ने के लिए जंगल की तरफ निकल गए।

अभी वह जंगल में ही पहुंचे थे कि वन माफियाओं ने उनके सीने में दाहिने तरफ गोली मार दी। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

एसएसपी ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश शिवशरण ने ही डिप्टी रेंजर दिग्विजय नाथ पांडे के ऊपर गोली चलाई थी. उन्होंने बताया कि शिव शरण के साथ उसका एक साथी भी था। जो फरार हो गया। इस मामले में आरोपी 5 वन तस्‍करों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है. इसके साथ ही इनके आपराधिक इतिहास को भी पुलिस खंगाल रही है।

Charu Khare

Charu Khare

Next Story