×

FACE READING: चेहरा बताएगा स्वभाव, बस कुछ इस तरह से पढ़ना सीख लें आप

suman
Published on: 17 Jan 2017 8:00 AM GMT
FACE READING: चेहरा बताएगा स्वभाव, बस कुछ इस तरह से पढ़ना सीख लें आप
X

लखनऊ: भविष्य की गतिविधियों को लेकर हर कोई उत्सुक रहता है। इसके लिए ज्यादातर लोग ज्योतिष का सहारा लेते हैं या फिर कुंडली दिखाकर आपना भविष्य बनाते हैं। समुद्रशास्त्र में चेहरा देखकर भी लोगों के व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। कहते हैं चेहरा मन का आइना होता है, मतलब जो मन पर है उसका भाव चेहरे पर आना जरूरी है। चेहरा देख ज्योतिष में ये पता लगा सकते हैं कि व्यक्ति की आयु कितनी है। वे अपने जीवन में सफल होंगे की नहीं। ऐसे जानें चेहरे को देखकर व्यक्तित्व और उम्र...

आगे पढ़ें चेहरे के बारे में....

कंची आंखों पर ना करें विश्वास

यदि किसी व्यक्ति की आंखें कंचों के समान दिखाई दे तो वे दुराचारी हो सकते है। जिन लोगों की आंखों में हमेशा गुस्सा दिखाई दे वे लोग बहादुर होते हैं।

आगे पढ़ें चेहरे के बारे में....

ऐसे लोग होते है भाग्यशाली

यदि किसी के सिर की लंबाई ज्यादा हो और चौड़ाई कम हो ऐसे लोग जीवन में सभी सुविधाएं प्राप्त करते हैं। जिस व्यक्ति का सिर आकार में मध्यम रहता है वे लोग पैसों के मामले में काफी भाग्यशाली रहते हैं।

आगे पढ़ें चेहरे के बारे में....

ऐसे लोग 100 साल जीते हैं

समुद्रशास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के माथे पर दो पूर्ण रेखाएं हों। ये रेखाएं कटी हुई ना हो तो व्यक्ति की आयु लगभग 60 साल मानी जा सकती है। वहीं अगर माथा अशुभ है तो आयु कम होती है। समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन लोगों का मस्तक सामान्य होता है और उस पर पांच रेखाएं हों ऐसे व्यक्ति सौ साल तक खुशी से जीवन जीते है।

suman

suman

Next Story