×

त्योहारों में इस तरह करेंगे उपाय तो जीवन में भरेगा उल्लास,खुशियां होगी दोगुनी

suman
Published on: 9 Oct 2017 4:39 AM GMT
त्योहारों में इस तरह करेंगे उपाय तो जीवन में भरेगा उल्लास,खुशियां होगी दोगुनी
X

जयपुर: त्योहारों आते ही जीवन में उल्लास व रोमांच का संचार होने लगता है। परिवार में सभी साथ मिलकर त्योहार मनाएं तो खुशियां कई गुना बढ़ जाती हैं। सुख-शांति की कामना के साथ त्योहारों का आनंद लें। परिवार में प्रेम, सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे, इसके लिए जानते हैं कुछ आसान से वास्तु उपाय।

यह भी पढ़ें...PALMISTRY: हथेली में है तिल तो जानिए क्या पड़ता है जीवन में प्रभाव

शुभ अवसरों पर घर के मुख्य द्वार को आम के पत्तों से सजाएं। ड्राइंगरूम में फूलों का गुलदस्ता रखें। घर में कर्पूर जलाना चाहिए। इसका धुआं वास्तुदोष दूर करता है। घर के किसी भी कोने या मध्य में जूते-चप्पल न रखें। बेडरूम में धार्मिक आस्था से जुड़ी वस्तुएं न रखें। तिजोरी में कुबेर यंत्र या श्रीयंत्र रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें...कूलिंग की नई तकनीक, बिजली के बिना भी मिलेगा आपको ठंडा-ठंडा एहसास

घर के मुख्य द्वार की पर सिंदूर से स्वास्तिक या ऊं की आकृति बनाएं। मुख्य द्वार पर तुलसी या केले का पौधा लगाएं। दरवाजे पर नेमप्लेट अवश्य लगाएं। इससे सौभाग्य में वृद्धि होती है। सुबह और शाम कुछ समय के लिए घर के दरवाजे खुला रखें। शाम के समय मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं। शाम होते ही मुख्य द्वार पर रोशनी का उचित प्रबंध करें।

suman

suman

Next Story