×

नहीं छिपा पाएंगे अपने मन की बात, उंगलियां बताती है आपका स्वभाव

suman
Published on: 15 Sep 2017 3:04 AM GMT
नहीं छिपा पाएंगे अपने मन की बात, उंगलियां बताती है आपका स्वभाव
X

जयपुर: हस्तरेखा के अनुसार हथेली की रेखाओं का ज्योतिषीय विद्या में बहुत महत्व है। उतना ही महत्व हाथ के विभिन्न उंगलियों के लम्बाई का है। उंगलियों की लम्बाई ये बताती है कि मनुष्य का स्वभाव कैसा है।

*जिन लोगों की उंगलियां सीधी होती हैं। ऐसे व्यक्ति ईमानदार, शालीन एवं न्यायसंगत होते हैं। साथ ही जीवन में अच्छी तरक्की करते हैं। जिन व्यक्तियों की उंगलियां गांठदार होती हैं वे बहुत व्यवहारिक एवं अच्छे नियोजक होते हैं। वे किसी को भी सीधी बात कहते हैं। लंबी उंगलियों वाले व्यक्ति शिक्षा में रुचि रखते हैं और अच्छे विश्लेषक होते हैं।

यह भी पढ़ें..इस दिन करें मां लक्ष्मी की आराधना, पूरी होगी धन संबंधी कामना

*जिन लोगों की उंगलियां कोण के आकार की होती हैं। वे बेहद संवदेनशील होते हैं और अपनी वेष-भूषा एवं सौन्दर्य का विशेष ध्यान रखते हैं।

*जिस व्यक्ति की हाथ की उंगलियों की स्थिति पूर्ण रूप से व्यवस्थित होती है। ऐसे व्यक्ति जीवन में बहुत सफल होते हैं। लंबी एवं पतली उंगलियों वाले व्यक्ति भावुक होते हैं। जबकि मोटी उंगलियों वाले व्यक्ति मेहनती होते हैं।

यह भी पढ़ें..हनुमान की भक्ति का जान लेंगे ये सरल उपाय तो इस शनिवार जरूर अपनाएंगे आप

*जिन व्यक्तियों की उंगलियां ऊपर से नुकीली होती हैं। ऐसे लोग पूजा-पाठ आदि से अधिक लगाव रखते हैं। साथ ही इनकी कल्पना शक्ति अद्भुत होती है। इसके अलावे ये स्वभाव से बेहद कोमल होते हैं।

suman

suman

Next Story