×

पत्नी के पैरों में छिपा है पति के जीवन का राज, क्या इससे अब तक थे आप अनजान?

suman
Published on: 6 Nov 2017 9:20 AM GMT
पत्नी के पैरों में छिपा है पति के जीवन का राज, क्या इससे अब तक थे आप अनजान?
X

जयपुर: इंसान के जीवन में ग्रह-नक्षत्रों का बहुत महत्व होता है और इनका प्रभाव उनके जीवन पर पड़ता है। मनुष्य के जीवन से जुड़ी बातों का पता उसके अंग की संरचना से पड़ता है और शरीर की बनावट का उसके स्वभाव से जुड़ी बातों का पता चलता है। औरत अपने साथ घर में सौभाग्य लेकर आती है। वैसे तो हर बेटी सौभाग्यशाली होती है। पर अपने माता-पिता और ससुराल के लिए वो कितना लकी होती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार बता रहे है कि किस तरह की महिलाएं सौभाग्यशाली होती है और इन महिलाओं का पति के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता हैं, आइए जानते है....

यह भी पढ़ें...मंगल करेगा बेडरूम में अमंगल, डालेगा पति-पत्नी के रोमांस में खलल

कर्म का फल ही हमारे जीवन पर पड़ता है। इसी का असर हमारे अतीत, वर्तमान और भविष्य के रहस्य से जुड़ा होता है, अगर आप ये जानेंगे तो आश्चर्य होगा कि आपके भविष्‍य का रहस्‍य आपकी पत्‍नी के पैरों में छिपा होता है। ये शत-प्रतिशत सच है कि पत्‍नी के पैरों से पता चल सकता है पति का भविष्य।

चिह्नों से भविष्य का जुड़ाव

अगर किसी औरत के पैर में अगर चक्र, स्वस्तिक या भालू का चिन्ह बना हो उसका पति एक राजा बनेगा और वो रानी की तरह जीवन व्यतीत करेगी। अगर किसी स्त्री के पांव के तलवों पर चक्र, ध्वज और स्वास्तिक का निशान होता है तो यह बताता है संबंधित स्त्री से विवाह करने वाले व्यक्ति को राज सुख प्राप्त होगा। वह राजा की तरह जीवन व्यतीत करेगा और उसकी पत्नी को रानी का सम्मान हासिल होगा। अगर किसी स्त्री के पांव के तलवों पर कमल या छत्र का निशान है तो यह इस बात का संकेत है कि संबंधित स्त्री का पति राजनीति के क्षेत्र में सफलता हासिल करेगा और उसे समाज में सम्मान प्राप्त होगा।

जीवन आती है परेशानी

अगर पैरों के तलवों पर बनी रेखाएं एकदम स्पष्ट और बिना टूटी होती हैं तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि व्यक्ति का जीवन बिना किसी परेशानी और व्यवधान के साथ चलता रहेगा।

पत्नी के तलवों को जांचिए

आप अपना भविष्य जानने के लिए इच्छुक हैं तो सबसे पहले जाकर अपने पत्नी के तलवों को जांचिए, क्या पता क्या खबर छिपी है आपके लिए।

तर्जनी का बड़ा होना अशुभ

अगर औरत के पैर के अंगूठे बाकि के पैर की उंगलियों से भी बड़ा है तो उसका व्यभिचार शादी के पहले मिलावटी होगा, जो बाद में उसके पति के लिए सहना मुश्‍किल हो जाएगा और उसके जीवन की शांति भंग हो जाएगी। अगर किसी स्त्री के पांव की दूसरी अंगुली, जिसे तर्जनी कहा जाता है, अन्य अंगुलियों से बड़ी होती है तो ऐसी स्त्री के चरित्र पर हमेशा संदेह रहता है। यह किसी भी अवसर पर अपने पति को धोखा दे सकती है।

अनामिका अंगुली

अगर चलते समय आपके पांव की कनिष्ठिका और अनामिका अंगुली जमीन को स्पर्श नहीं करती तो यह कम उम्र में विधवा हो जाने का संकेत देता है।

अंगुली की लंबाई

अगर अनामिका अंगुली की लंबाई, अंगूठे और तर्जनी अंगुली से बड़ी है तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि वो औरत अपने पति के लिए दुर्भाग्य लेकर आई है।

गद्देदार पांव

अगर किसी औरत के पांव के तलवों के गद्देदार हिस्से पर कोई रेखा अंगुलियों की ओर जा रही है तो यह दर्शाता है कि वह औरत अपने पति के लिए पूरी तरह समर्पित है। इससे औरत को अपने जीवन में खुशहाली और सफलता प्राप्त होती है।

अनामिका की लंबाई

अगर महिला के पांव की मध्यमा और अनामिका अंगुली की लंबाई लगभग समान होती है तो पति के आर्थिक नुकसान की ओर संकेत करता है। ऐसी औरत को अपने ससुराल वालों के साथ तो अच्छी निभती है, लेकिन पति के साथ संबंध हमेशा खट्टा ही रहता है।

चकाचौंध भी- संघर्ष भी

अगर औरत के पैरों की एड़ी गोल, कोमल और आकर्षक होती है तो ऐसी औरत को चकाचौंध से भरी जीवनशैली प्राप्त होती है। लेकिन अगर तलवा बहुत मोटा और कड़ा है तो यह संघर्षों की बात कहता है।

अंगूठे-तर्जनी

अगर अंगूठे और तर्जनी अंगुली के बीच अंतर ज्यादा होता है तो यह जीवनभर के संघर्षों की ओर इशारा करता है।

suman

suman

Next Story