×

राशि के अनुसार धारण करें गरबा के लिए डांडिया व परिधान, मिलेगा सपनों का राजकुमार

suman
Published on: 23 Sep 2017 6:47 AM GMT
राशि के अनुसार धारण करें गरबा के लिए डांडिया व परिधान, मिलेगा सपनों का राजकुमार
X

जयपुर: इस बार शारदीय नवरात्रि का समापन 29 सितंबर, शुक्रवार को होगा। इन नौ दिनों में हर कोई अपने-अपने तरीके से माता की आराधना करता है, लेकिन उद्देश्य केवल एक होता है मां की कृपा प्राप्त करना।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि नवरात्रि में गरबा करते समय कपड़े व डांडिए को राशि अनुसार ले तो मां की कृपा से भक्त की हर मनोकामना पूरी हो सकती है। हो सकता है इस दौरान आपको जीवनसाथी भी मिले। जिसकी बरसों से आपको तलाश है।

इस नवरात्र पर्व पर शक्ति आराधना के लिए आप अपनी राशि और ग्रह के अनुसार लाल और पीले रंग के कपड़े पहनें, जिससे आपको राशि के ग्रह और शक्ति की कृपा का पूरा लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें...त्योहारों के सीजन में फ्यूजन लुक में यूं दिखें आकर्षक, लोग देखेंगे आपको एकटक

मेष राशि स्वामी मंगल के अनुसार, आप लाल चंदन या खेर की लकड़ी के डांडिया उपयोग करें। यह आपके लिए शुभ रहेगा। इस राशि वाले इन नौ दिनों में धन संपत्ति और हर तरह का सुख प्राप्त करने के लिए अपनी राशि के देवता शुक्र और महागौरी मां को प्रसन्न करें। इसके लिए सफेद और पिंक कलर के कपड़े पहनें, जिससे आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। हो सकता है जीवनसाथी की तलाश भी गरबा के दौरान पूरी हो जाए।

वृष राशि स्वामी के अनुसार, आप गुलर के पेड़ की लकड़ी से बने डांडियों का उपयोग करें और उस पर सफेद कपड़ा बांध लें। इस राशि के लोग राशि स्वामी बुध को प्रसन्न करने के लिए नवरात्र में हरे रंग के कपड़े पहनें। इससे आपके कार्यों में रूकावटें नहीं आएंगी। थोड़ी रुकावटे है आपके लविंग लाइफ में, लेकिन रंगों का सही चयन कर आप भी पार्टनर तलाश कर सकते है।

यह भी पढ़ें...त्योहार के सीजन में भी गहनों की चमक रहेगी बरकरार, ऐसे रखें उनका ख्याल

मिथुन डांडियों के लिए अपामार्ग (आंधीझाड़ा) की लकड़ी इस्तेमाल करें या किसी भी लकड़ी के डांडियों पर हरा कपड़ा बांध लें। इस राशि वाले लोग गरबा खेलते समय सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनें, जिससे राशि स्वामी चंद्रमा की कृपा होगी। गरबा नाइट कोई आपको है मिलने वाला इसे समझे देवी का आशीर्वाद।

कर्क राशि डांडियों के लिए पलाश या सफेद चंदन की लकड़ी का उपयोग करें या किसी भी लकड़ी के डांडियों पर सफेद कपड़ा बांध लें ।अगर आप भी सही रंगों का चयन करते है तो जो आपका पार्टनर है वो ताउम्र आपके प्यार की गिरफत में रहेगा।

सिंह राशि वाले सूर्य से संबंधित दोष दूर करने के लिए देवी कूष्मांडा को खुश करें। इसके लिए इस राशि के लोग पीले रंग के वस्त्र पहनें।इस कोई खास है आपको मिलने वाला।

यह भी पढ़ें...नवरात्रि में रहता है गरबा का क्रेज, नहीं देखता धर्म, नहीं रहता कोई भेद

कन्या राशि अनुसार, आंकड़े के पेड़ की लकड़ी से बना डांडिया आपके लिए श्रेष्ठ रहेगा। आप राशि स्वामी बुध के अनुसार हरे, सफेद या हल्के हरे रंग के वस्त्र पहनें जिससे आपकी राशि की देवी भुवनेश्वरी देवी भी खुश होंगी। अगर इस राशि के लोग रंगों का सही चयन करते है तो आपको ऐसा जीवन साथी मिलेगा जो आपके साथ आपके परिवार को भी प्यार सम्मान देगा।

तुला इस राशि वालों को अपामार्ग (आंधीझाड़ा) की लकड़ी से बने डांडियों का उपयोग करना चाहिए। इस राशि वाले लोग अपने राशि स्वामी शुक्र के अनुसार सफेद और हल्के रंग के कपड़े पहनें। सफेद पलाश या सफेद चंदन की लकड़ी से बने डांडिए इस नवरात्र में आपकी किस्मत चमका सकते हैं। आपकी बैलेंस राशि के लिए मां की विशेष कृपा रहेगी पर रंगों का सही चयन करें।

यह भी पढ़ें...जानिए नवरात्रि में कैसे करें स्नान तो होगा आपको धन लाभ

वृश्चिक राशि वालों को इस नवरात्र में लाल और केसरीया वस्त्र पहनना चाहिए, जिससे इस राशि के अधिपति देवता मंगल देव प्रसन्न होंगे। इस राशि के लोग मंगल देव के अनुसार, खैर की लकड़ी से बने डांडियों का उपयोग करें, इससे इनकी ग्रह दशा सुधर सकती है।कोई है जो आपका इंतजार कर रहा है ।9 दिनों में आपकी बात भी बन जाएगी।अगर सही रंग का चयन करते है।

धनुइस राशि के लोगों को राशि स्वामी गुरु के अनुसार, गरबा खेलते समय पीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए। इससे इनके हर काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि वालों के लिए पीपल की लकड़ी शुभ फल देने वाली होती है। इस राशि के लोग पीपल की लकड़ी से बने डांडियों का उपयोग करें तो बेहतर रहेगा। प्यार तो आपकी लाइफ बहुत है बस रंगों का सही चयन आपको सही दिशा में ले जाने वाला है।

यह भी पढ़ें...23 सितंबर: किस राशि के लोगों पर बरसेगी देवी चंद्रघंटा की कृपा, पढ़ें शनिवार राशिफल

मकर इस राशि वालों को नीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए, जिससे कालिका माता प्रसन्न होंगी। मकर राशि वालों को राशि अनुसार, शनिदेव की कृपा के लिए शमी के पेड़ की लकड़ी से बने डांडियों का उपयोग करना चाहिए। आपको सुलझा इंसान मिलेगा। जो आपके करियर को भी दिशा देगा।

कुंभ आप राशि स्वामी शनिदेव को खुश करने के लिए इस नवरात्र पर काले या गहरे नीले रंग के वस्त्र पहनें, इससे कालरात्रि देवी और शनिदेव खुश होंगे। इस राशि वालों को शमी वृक्ष की लकड़ी से बने डांडियों का उपयोग करना चाहिए।इस राशि के लोग के लिए अभी जीवन साथी की तलाश थोड़ी अधूरी रहेगी, लेकिन निराश ना हो बस आस्था और विश्वास रखें।

मीन इस राशि के लोग केसरिया, पीले या हल्के रंग के कपड़े पहनें। इससे महालक्ष्मी तथा इस राशि के स्वामी गुरु भी प्रसन्न होंगे।इस राशि के लोग पीले चंदन की लकड़ी का उपयोग डांडिया खेलने के लिए करें, पीपल की लकड़ी का भी उपयोग कर सकते हैं। आपको शांत सुलझा जीवनसाथी शायद गरबा के दौरान मिल जाए, जिसे आपसे से सिर्फ प्यार हो ना कि खूबसूरती से।

suman

suman

Next Story