×

दुल्हन की दहलीज पर दूल्हे का डेथ डांस, नाचते-नाचते दोस्त के कंधे पर ही निकला सूरज का दम

उसकी बारात बड़ी ही धूमधाम से घर से निकली थी। सभी बाराती शादी की खुशियों में झूमकर नाच रहे थे। अपने दोस्त के कंधे पर बैठकर दूल्हा भी डांस कर रहा था, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कभी कल्पना भी नहीं की थी।

tiwarishalini
Published on: 13 May 2017 1:02 AM GMT
दुल्हन की दहलीज पर दूल्हे का डेथ डांस, नाचते-नाचते दोस्त के कंधे पर ही निकला सूरज का दम
X
दुल्हन की दहलीज दूल्हे का डेथ डांस, नाचते-नाचते दोस्त के कंधे पर ही सूरज का निकला दम

वडोदरा: उसकी बारात बड़ी ही धूमधाम से घर से निकली थी। सभी बाराती शादी की खुशियों में झूमकर नाच रहे थे। अपने दोस्त के कंधे पर बैठकर दूल्हा भी डांस कर रहा था, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कभी कल्पना भी नहीं की थी। दुल्‍हन के दहलीज पर पहुंचते ही बारातियों के साथ खुशी से नाच रहे दुल्हे की मौत हो गई। दूल्हे के दोस्त ने कभी यह नहीं सोचा था कि वह अपने जिस दोस्त (दूल्हे) को कंधे पर बैठाकर नाच रहा है चंद सेकेंड में वह उसी दोस्त की लाश अपने कंधे पर उठाएगा।

दरअसल यह पूरा वाकया गुजरात के वडोदरा में में आंणद जिले के बोरसद कस्‍बे का है। जहां पलभर में ही खुशियों की बारात, दुनिया की सबसे दर्दनाक शादी में बदल गई।बाराती अपने जिस दोस्त की शादी में शरीक होने आए थे, उस दूल्हे ने ही सबकी आंखों के सामने दम तोड़ दिया। बैंड बाजे के म्यूजिक पर झूमता हुआ दूल्हा दोस्त के कंधे पर ही झूल गया।

जानकारी के मुताबिक दूल्‍हे का नाम सूरज सोलंकी (23) था। वह राणोली का रहने वाला था। बुधवार की रात उसकी बारात बोरसद के लिए गई थी। सूरज घोड़ी पर सवार था और उसके दोस्‍त आगे-आगे नाचते हुए जा रहे थे। सूरज के चेहरे की चमक देखते बन रही थी।

सूरज को उसके दोस्‍तों ने डांस कराने के लिए कंधे पर बैठा लिया। नाचते-नाचते अचानक सूरज कंधे से नीचे गिर गया। लोग कुछ समझ पाते तबतक सूरज की मौत हो गई। डॉक्टर्स ने बताया कि सूरज की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। शादी की खुशियां शमसान के गमों में बस गई और सूरज की जिंदगी काल के गाल में समां गई। क्या दुल्हन और क्या दूल्हे के घरवाले हर जगह मौत का मातम छा गया।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story