×

12 अक्टूबर से गुरु हुए अस्त, अर्थव्यवस्था सहित 12 राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

suman
Published on: 14 Oct 2017 2:36 AM
12 अक्टूबर  से गुरु हुए अस्त, अर्थव्यवस्था सहित 12 राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
X

जयपुर:देवताओं के गुरु बृहस्पति 12 अक्टूबर को अस्त हो गए हैं। गुरु ग्रह व्यक्ति के जीवन में ज्ञान, अध्यात्मा, धन और किसी भी तरह की उन्नति के लिए सहायक होते हैं। बृहस्पति देव को किसी भी मांगलिक और शुभ कार्य जैसे शादी या किसी अन्य कार्य को शुरू करने के लिए गुरु के उदय-अस्त का विचार किया जाता है। गुरु के अस्त होने पर कोई भी मांगलिक और शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। गुरु के अस्त होने पर अर्थव्यवस्था के सुधार के लिये शासकीय प्रयास किए जाते हैं। गुरु के अस्त होने पर धार्मिक संस्था और फर्जी आर्थिक संस्थाओं पर शासकीय जांच आदि का योग भी बनने की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा गुरु के अस्त होने का प्रभाव सभी 12 राशियों पर भी पड़ता है। जानते हैं कि विभिन्न राशियों पर है इसका क्या परिणाम होगा।

मेष राशि अहंकार के कारण परिवार में किसी व्यक्ति से आपसी मनमुटाव और टकराव के योग बन रहे हैं। सरकारी कामों और इससे संबंधित कार्यों का हल पूरी तरह संयम और शांति से हल करें।

वृषभ राशि आर्थिक परेशानियों का बहुद हद तक समाधान मिलना संभव होगा। स्वास्थ्य में सुधार की प्रबल संभावना बन रही है। वित्तीय समस्या सुलझेंगी।

मिथुन राशि दोस्त, शिक्षा, संतान और नौकरी आदि के क्षेत्र में विशेष सफलता के योग बन रहे हैं। शासन के पक्ष से लाभ मिलने की गुंजाइश है।

कर्क राशि सामाजिक क्षेत्र मे मान- सम्मान मिलने के योग बनेंगे। वाहन, भवन आदि से जुड़े कार्यों मे समय व्यतीत होगा।

सिंह राशि धार्मिक और मांगलिक यात्रा के योग बन रहे हैं साथ ही इनसे जुड़े कार्यों में समय बीतेगा। भाग्य से विशेष सफलता प्राप्ति का भी योग बन रहा है।

कन्या राशि धन-संपत्ति बढ़ने के योग बन रहे हैं साथ ही वित्तीय संस्थाओं से विशेष सहायता प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

तुला राशि शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक मामले में शासकीय बाधा आएगी। वित्तीय समस्याओं का समाधान मिलेगा।

वृश्चिक राशि मांगलिक कार्य जैसे शिक्षा, संस्कार आदि के कार्यों में धन व्यय होगा। सेहत के प्रति ध्यान देने की जरुरत है।

धनु राशि समाज में मान-सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। शासन-प्रशासन के क्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं। इसके अलावे आर्थिक योग भी अच्छे बनते दिख रहे हैं।

मकर राशि शासकीय क्षेत्र में मानहानि, अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें। धन खर्च करने में संयम और सावधानी रखें।कुम्भ राशि आर्थिक क्षेत्र में भाग्य साथ देगा साथ ही व्यापर आदि के क्षेत्र में विशेष सफलता के योग बन रहे हैं।

मीन राशि जटिल कार्यों मे समय अधिक बीतेगा। आर्थिक समस्या को सुलझाने में काफी मेहनत करने होंगे।

suman

suman

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!