×

क्या आपकी हथेली में है तिल तो होती है दुर्घटना की संभावना या संपत्ति का नुकसान

suman
Published on: 31 Jan 2018 3:24 AM GMT
क्या आपकी हथेली में है तिल तो होती है दुर्घटना की संभावना या संपत्ति का नुकसान
X

जयपुर: हस्तरेखा ज्योतिष में लोगों के हथेली पर बनी रेखा से उनके भविष्य के बारे में कई बातें जानी जाती है। इसके साथ ही हथेली पर कई तरह के निशान होते है उसी तरह से अलग-अलग भागों और पर्वतों पर मौजूद तिल भविष्य के बारे में संकेत देते है। हथेली पर किस पर्वत पर तिल होने का क्या मतलब होता जानते हैं?

हस्तरेखा ज्योतिष में कहा जाता है कि अगर किसी भी व्यक्ति के गुरु पर्वत पर कोई तिल होता है यह आर्थिक संपन्नता के बारे में बताता है।

यह पढ़ें...आज का ग्रहण आपके जीवन में लाएगा सकारात्मक प्रभाव, जानें 31 जनवरी राशिफल

सूर्य पर्वत पर तिल का होना अशुभ माना जाता है। इस स्थान पर तिल होने से व्यक्ति को जीवन में दूसरे से अपमान का सामना करना पड़ सकता है।

हस्तरेखा ज्योतिष में अगर किसी के शुक्र पर्वत पर तिल होता है उसके वैवाहिक जीवन में हमेशा टकराव रहता है।

मंगल पर्वत पर तिल होने से व्यक्ति के जीवन में कई दुर्घटना होने के लक्षण पाए जाते है साथ ही इस जगह तिल होने से मनुष्य को सम्पत्ति का नुकसान होता है।

suman

suman

Next Story