×

हस्तरेखा: हथेली का ये निशान दिलाता है सम्मान, बनाता है धनवान

suman
Published on: 29 Sep 2017 5:47 AM GMT
हस्तरेखा:  हथेली का ये निशान दिलाता है सम्मान, बनाता है धनवान
X

जयपुर:सामुद्रिक शास्त्र में हथेली की लकीरों से बनने वाला हर चिन्ह खास महत्व रखता है। इन्हीं चिन्हों में से एक चिन्ह है मछली का जो कि हथेली में कहीं भी हो सकता है। हथेली पर मछली का चिन्ह वाला व्यक्ति बहुत लम्बी आयु का होता है। जिसकी हथेली में यह चिन्ह भाग्यरेखा और मणिबंध को जोड़ता हुआ हो, ऐसा व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर होता हुआ भी बहुत धन अर्जित करता है।साथ ही वह बहुत सम्मान पता है। हथेली के सूर्य पर्वत पर यदि यह निशान है तो सूर्यवंशी राजा की तरह प्रभावशाली होता है। जिस व्यक्ति की हथेली में यह चिन्ह भाग्य रेखा पर होता है भाग्य उसका हर मोड़ पर साथ देता है।

यह भी पढ़ें...देश के इन जगहों पर राम की नहीं रावण की होती पूजा, क्या जानते हैं आप

इसी तरह हथेली की रेखाओं पर पर्वतों और कुछ चिन्हों का होना बेहद महत्व रखता है। सूर्य पर्वत पर हथेली के यह निशान आपको करोड़पति बनाता है। लेकिन अगर हो और या वहां उन्नत पर्वत के साथ कुछ निशान हों तो यह व्यक्ति को अति विशिष्ट और क्षमतावान बनाता है अनामिका उंगली के नीचे के मांसल भाग को सूर्य पर्वत के नाम से जाना जाता है। इस पर्वत का उन्नत होना उसके शुभ प्रभावों में वृद्धि करता है। इसके साथ अगर इस पर कुछ शुभ निशान हों तो वह सोने पर सुहागा होता है। यह मनुष्य की प्रसिद्धि और व्यक्तित्व से जुड़ा होता है। इसके अलावे अगर सूर्य पर्वत पर त्रिकोण का निशान होना व्यक्ति के पास धन होने के संकेत करता है। बहुत अधिक संभावना होती है कि व्यक्ति करोड़पतियों की सूची में अपना नाम दर्ज कराते हैं। अगर ऐसे व्यक्ति पैतृक रूप से निर्धन या बहुत अधिक आर्थिक संपन्न ना हों तो अपनी प्रतिभा के बल पर बहुत अधिक धन और प्रसिद्धि कमाते हैं।

यह भी पढ़ें...मिटेगा हर कष्ट और रोग, चढ़ाएं इस देवी को समोसा, कचौरी और भजिया का भोग

suman

suman

Next Story