×

आपकी हथेली में है ये निशान तो भगवान विष्णु दिलाते हैं आपको सम्मान

suman
Published on: 9 Nov 2017 6:47 AM GMT
आपकी हथेली में है ये निशान तो भगवान विष्णु दिलाते हैं आपको सम्मान
X

जयपुर: हथेली में बहुत सारी रेखाएं होती है। हथेली की रेखाएं मनुष्य के जीवन के बारे में बहुत कुछ कहती है। उसी प्रकार हथेली पर मौजूद विशेष चिन्ह भी जीवन के बारे में बहुत कुछ बताते है। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर त्रिशूल, शंख, चक्र, कमल इत्यादि चिन्हों को शुभ माना जाता है। जिनकी हथेली में ऐसा विशेष चिन्ह होता है वे भाग्यशाली माने जाते हैं। हथेली में ऐसा ही एक चिन्ह होता है जिसके बारे में बता रहे हैं। हथेली में ऐसे चिन्ह वाले व्यक्ति को सफलता दूसरों के मुकाबले कम मेहनत में मिल जाती है। इसके अलावे ऐसे लोगों के जीवन में संघर्ष भी कम होता है।

यह भी पढ़ें...सुबह उठते ही भूलकर भी ना देखिए ये चीज, नहीं तो रहेंगे परेशान

विष्णु चिन्ह हथेली में सबसे ऊपर हृदय रेखा होती है। जब हृदय रेखा गुरु पर्वत पर जाकर दो भागों में हो जाती है। हृदय रेखा का एक भाग तर्जनी और मध्यमा उंगली के बीच की ओर जा रही होती है। हृदय रेखा का यह हिस्सा जब अंग्रेजी का V अक्षर बनाता है तो उसे विष्णु चिन्ह कहा जाता है।यह चिन्ह भगवान विष्णु का चिन्ह माना जाता है। ऐसा विष्णु-चिह्न जिसकी भी हथेली में होता है उसपर भगवान विष्णु विशेष कृपा मानी जाती है। यदि ऐसी विशेष चिन्ह वाला व्यक्ति अच्छे कार्य करते है और अच्छी राह पर चलते हैं तो इन्हें किसी भी काम में अवश्य सफलता मिलती है। ऐसे लोगों को हराना इनके विरोधियों के लिए संभव नहीं होता है। इसके अलावे ये समाज में खूब लोकप्रियता और सम्मान पाते हैं।

suman

suman

Next Story