×

आपकी हथेली के इस पर्वत पर है ये निशान तो जीवन में पाएंगे बेशुमार धन

suman
Published on: 1 Dec 2017 6:22 AM GMT
आपकी हथेली के इस पर्वत पर है ये निशान तो जीवन में पाएंगे बेशुमार धन
X

जयपुर: हथेली की सारी रेखाओं का अपना अलग महत्व है। हथेली की सभी रेखाएं व्यक्ति के जीवन से जुड़ी किसी ना किसी पक्ष को बताती है। हथेली की रेखाओं के अलावे बने विशेष चिन्हों का भी खास महत्व होता है। हथेली के विभिन्न पर्वतों पर बने कुछ विशेष चिन्ह व्यक्ति की विशेषताओं और खामियों को बताते हैं।

यह भी पढ़ें...हथेली की ये रेखा बताती है बनेंगे वैज्ञानिक या होंगे शातिर अपराधी!

हथेली की अन्य पर्वतों की अपेक्षा बृहस्पति पर्वत खास महत्व का होता है। हथेली का बृहस्पति पर्वत तर्जनी अंगुली के नीचे का क्षेत्र होता है। इस पर्वत पर बना स्टार का निशान बहुत ही शुभ माना जाता है। इस पर्वत पर बना स्टार का निशान व्यक्ति के महत्वाकांक्षी होना बताता है।

यह भी पढ़ें...SPECIAL: छोटा, लेकिन मूल्यवान है 1 रुपया का नोट, जानिए इसके पीछे की कहानी

साथ ही इस पर्वत बना यह चिन्ह व्यक्ति के आशावादी व्यक्तित्व को दर्शाता है। इसके अलावे यदि यह चिन्ह शनि पर्वत पर है तो बेहद शुभ परिणाम देने वाला होता है। ऐसे जातक जीवन में बहुत अधिक धन कमाता है। साथ ही ऐसे जातकों की सभी महत्वाकांक्षा पूरी होती है।

suman

suman

Next Story