×

होली की रात करें इन तीन मंत्रों का जाप मिलेगी सफलता अपार

suman
Published on: 7 March 2017 4:56 AM GMT
होली की रात करें इन तीन मंत्रों का जाप मिलेगी सफलता अपार
X

लखनऊ: रंगों और मस्ती के पर्व होली पर मनचाही कामना पूर्ति के लिए मंत्र भी पढ़े जाते हैं। होली की रात्रि तंत्र-मंत्र सिद्धि के लिए असरकारी मानी गई है। प्रस्तुत है 3 ऐसे विलक्षण मंत्र जो विद्या प्राप्ति साक्षात्कार रोजी-रोजगार, प्रमोशन, व्यापार में घाटा आदि के लिए होली की रात्रि में जपने से मनचाही सफलता देते हैं।

आगे..

विद्या और साक्षात्कार में सफलता के लिए,

गुरु गृह गए पढ़न रघुराई।

अल्प काल विद्या सब पायी।

आगे..

रोजगार, नौकरी में प्रमोशन के लिए करें इस मंत्र का जाप। इस मंत्र का जाप 108 पढ़कर 108 बार ही होली में आहूति डालनी है। इसके बाद रोज सुबह के वक्त आटा, शक्कर, घी मिलाकर चीटियों को इस मिश्रण को डाल दें। इस मंत्र का जाप लगातार 40 दिन तक करें, अवश्य ही सफलता मिलेगी।

ऊं नमो नगर चींटी महावीर।

हूं पूरों तोरी आशा तूं पूरो मोरी आशा।।

आगे..

व्यापार में घाटा होने पर होली की रात इस मंत्र का 108 बार जाप करें और 108 बार ही आहूति डाले और बाद में इस मंत्र की एक माला रोजाना जाप करें, लाभ होगा।

ऊं हीं हीं हीं हीं श्रीमेव कुरु कुरु वांछितनेव हीं हीं नम:

suman

suman

Next Story