×

ऐसे सजाएं इस दीवाली घर, मां लक्ष्मी का हो जाए सदैव वास

suman
Published on: 15 Oct 2017 2:44 AM GMT
ऐसे सजाएं इस दीवाली घर, मां लक्ष्मी का हो जाए सदैव वास
X

जयपुर: दीवाली जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है लोग इसकी तैयारियां भी जोर-शोर से कर रहे हैं। दीवाली में माता लक्ष्मी के आगमन के लिए लोग घरों की सफाई करते हैं। घर के मुख्य दरवाजे को फूलों से सजाने की तैयारी जोरों पर है। इससे सकारात्मक उर्जा बनी रहे और मां लक्ष्मी घर में विराजमान हो इसके लिए वास्तु शास्त्र में कुछ गूढ़ टोटके हैं। ऐसा माना जाता है कि इन टोटकों को करने से घर में माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसके अलावा दीवाली में कुछ चीजों को घर में रखने से माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है जिससे धन की कमी कभी नहीं रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसी ही कुछ वस्तुओं के बारे में बता रहे हैं जिसे इस दीवाली घर में सजाने से माता लक्ष्मी अकूत धन-संपत्ति देती हैं।

यह भी पढें...इस दिन जलाते हैं यम का दीया, इसके पीछे है पाप मुक्ति का यह विधान

*घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर दीवाली के दिन मां लक्ष्मी के पैर का चिन्ह जरूर लगाना चाहिए। लेकिन माता लक्ष्मी के पैर की दिशा घर के अन्दर की ओर होनी चाहिए। इस चिन्ह को लगाने पर ऐसा आभास होना चाहिए कि माता लक्ष्मी घर में अंदर की ओर आ रही हैं।

*घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे इस इसलिए घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह लगाना चाहिए। इस चिन्ह को लगाने से मत लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा बनी रहती है।

यह भी पढें...राशि के अनुसार धनतेरस पर खरीदें ये सामान, मिलेगा 13 गुना ज्यादा शुभ परिणाम

* घर के मुख्य दरवाजे को तोरण से सजाना चाहिए। जब घर का मुख्य दरवाजा तोरण से सजा रहता है तो माता लक्ष्मी खुशी पूर्वक घर में आती है। इस तोरण के लिए आम और अशोक के पत्ते का इस्तेमाल शुभ माना गया है।

*घर के मुख्य दरवाजे और आंगन में रंगोली बनाना चाहिए। साथ ही कलश मे पानी भरकर पूरब और उत्तर दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने घर में बरकत बनी रहती है।

suman

suman

Next Story