×

क्या ऐसा है आपके घर का मेन गेट, तो फिर समझ लीजिए इसका परिणाम

suman
Published on: 12 July 2018 5:41 AM GMT
क्या ऐसा है आपके घर का मेन गेट, तो फिर समझ लीजिए इसका परिणाम
X

जयपुर: वास्तुशास्त्र में घर में रखी चीजों की भी अपनी एक दिशा होती है। कहा जाता है कि हम जिस जगह घर का सामान रखते हैं, इसका असर हमारे जीवन पर पड़ता है। कुछ घरों में हमेशा किसी न किसी बात पर विवाद होता रहता है या उस घर में अक्सर लोग बीमार रहते हैं।

इन सभी बातों का कारण वास्तु दोष भी हो सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बताने जा रहे हैं जिसे ध्यान रख इन वास्तु दोषों से बचा जा सकता है।

ग्रहणकाल के दौरान न करें ये काम, वरना हो जाएगा आपका नुकसान

*वास्तुशास्त्र में कहा जाता है कि घर का मेन गेट घर के अन्य दरवाजों से बड़ा होना चाहिए। अगर मेन गेट दूसरे दरवाजों से छोटा हो तो पैसों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

*सूर्योदय के समय घर की ख‌िड़क‌ियां खुली रखनी चाह‌िए। इससे पॉजिटिव एनर्जी घर में प्रवेश करती है।

*घर का मुख्य दरवाजा काले रंग का नहीं होना चाह‌िए। वास्तु के अनुसार इससे परिवार के मुख‌िया को धोखा, अपमान और लगातार नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

12जुलाई क्या लेकर आया है आपके जीवन में प्यार, जानिए राशिफल से

*घर के दरवाजों के पीछे किसी भी तरह के हथियार या डंडा आदि नहीं रखना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों के बीच विवाद भी स्थिति बन सकती है।

*घर के किसी भी बेडरूम में वॉश बेस‌िन नहीं होना चाह‌िए। इससे लव लाइफ में परेशानियां आ सकती हैं।

suman

suman

Next Story