अगर परिवार में नहीं चाहते कलह तो मकान के इस भाग में बनवाएं सीढ़ी और आंगन

suman
Published on: 21 Dec 2016 10:36 AM GMT
अगर परिवार में नहीं चाहते कलह तो मकान के इस भाग में बनवाएं सीढ़ी और आंगन
X

लखनऊ: सीढ़ियां हमेशा कामयाबी की सूचक है। इसलिए जीवन में अगर आगे बढ़ना है तो घर की सीढ़ियों पर खासकर उनकी बनावट पर ध्यान देना चाहिए। वास्तु के अनुसार यदि घर की सीढ़ियां बनाई जाएं तो हमारे घर की सीढ़ियां हमारे लिए कामयाबी एवं सफलता की सीढ़ियां बन सकती हैं। बस जरूरत है कि सीढ़ियां बनवाते समय वास्तु के कुछ नियमों को ध्यान में रखा जाएं। इससे जीवन में सुख समृद्धि, खुशहाली एकसाथ मिलती हैं। जानिए घर में सीढ़ियों से जुड़े वास्तु टिप्स..

*यदि घर के मेन दरवाजे पर सीढ़ियां हों तो सीढ़ियां ज्यादा गहरी नहीं होनी चाहिए। दरवाजा खुलने वाले जगह पर बड़ा प्लेटफॉर्म होना चाहिए। यदि सीढ़ियां नीचे की ओर जाने वाली है तो यह अशुभ माना जाता है।

*ऊंचाई पर स्थित घर पर अगर एक स्पॉटलाइट लगाई जाएं तो इसकी रोशनी घर की छत पर पड़ेगी। जिससे घर में धन की वृद्धि होती है।

*मेन दरवाजे के दोनों ओर झाड़ियों, छोटे पेड़ हो तो बहुत अच्छा रहेगा। इससे घर में रहनेवाले लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। यदि झाड़ियां जंगली तरीके से बढ़ जाएं तो उन्हें काटकर सुंदर रुप दे दें।

*घर का प्रवेश हमेशा स्वच्छ और साफ होना चाहिए। वहीं घर के प्रवेश द्वार के आगे आंगन बनवाएं तो शुभ रहेगा। इससे घर में पैसे भी आते हैं और सुख-शांति बनी रहती हैं।

suman

suman

Next Story