×

जानिए क्यों घर में नहीं बनवाने चाहिए एक साथ टॉयलेट-बाथरुम

suman
Published on: 24 Sep 2016 10:11 AM GMT
जानिए क्यों घर में नहीं बनवाने चाहिए एक साथ टॉयलेट-बाथरुम
X

toilet5

लखनऊ: अगर घर बनवाते समय यदि वास्तु के नियम का ख्याल रखा जाएं तो जीवन में कोई समस्या ही ना हो। खासकर घर के मंदिर, किचन, बाथरूम और टॉयलेट को बनवाते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ख्याल रखना चाहिए। नहीं तो वास्तुदोष उत्पन्न होता है। इस दोष के कारण घर के लोगों के बीच तनाव होता है। पति-पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के बीच अक्सर मनमुटाव और वाद-विवाद की स्थिति बनी रहती है।

kitchen

किचन में ना हो पूजा घर

कहा जाता है कि वास्तु के अनुसार किचन में पूजा घर नहीं होना चाहिए। इससे नकारत्मक ऊर्जा बनी रहती है और घर के सदस्यों में मनमुटाव होता है।

toilet

टॉयलेट के सामने ना हो पूजा घर

घर में पूजा घर कभी भी टॉयलेट के सामने नहीं बनवाने चाहिए। इससे पूजा निष्फल होती है और तनाव हावी रहता है।

toilet-8

बाथरुम-टॉयलेट एक साथ नहीं

बाथरुम में चंद्रमा का वास है और टॉयलेट में राहू का। यदि किसी घर में बाथरूम-टॉयलेट एक साथ हैं तो चंद्रमा और राहू एक साथ होने से चंद्रमा को राहू से ग्रहण लग जाता है, इससे चंद्रमा दोषपूर्ण हो जाता है और तनाव का कारण बनता है।

toilet-78

अलगाव की स्थिति होती है

चंद्रमा मन और जल का कारक है और राहु विष का। इस युति से जल विष युक्त हो जाता है। जिसका प्रभाव पहले तो व्यक्ति के मन पर पड़ता है और दूसरा उसके शरीर पर। दोनों ही विपरीत तत्व हैं। इसलिए बाथरूम और टॉयलेट एक साथ होने पर परिवार में अलगाव की स्थिति बनता है। लोगों में सहनशीलता की कमी आती है। मन में एक-दूसरे के प्रति द्वेष की भावना रहती है।

suman

suman

Next Story