×

व्यक्ति के चरित्र का विश्लेषण करता है उसका हाथ, क्या आपने जाना यह राज?

By
Published on: 28 Nov 2017 10:19 AM GMT
व्यक्ति के चरित्र का विश्लेषण करता है उसका हाथ, क्या आपने जाना यह राज?
X
सोशल मीडिया से फोटो

सहारनपुर: हथेली का आकार प्रथम आधार या सूत्र होता है, जो व्यक्ति के समग्र चरित्र का विश्लेषण करने में सहायक होता है। एक हस्तरेखा विशेषज्ञ हाथ की उंगलियां, हथेली की त्वचा के रंग के आकृति और आकार आदि द्वारा हाथ की विभिन्न विशेषताओं का विश्लेषण कर सकता है।

ज्योतिषाचार्य शालिनी मल्होत्रा बताती हैं कि सभी विशेषताओं के बावजूद वर्तमान में हस्तरेखाविद् निम्नलिखित वर्गीकरण करते हैं।

चौकोर हाथ- एक चौकोर हाथ बड़ी हथेली और लंबी सख्त उंगलियों को दर्शाता है। ऐसे व्यक्ति प्रभावशाली, व्यावहारिक, तथा एकाधिकार वाले होते हैं और निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करने में सक्षम होते हैं।

यह भी पढ़ें: नहीं पूरी हो रही घर पाने की तमन्ना तो आज ही करें यह आसान सा उपाय

पतला हाथ- पतला हाथ आयताकार रूप लिए होता है। इसकी हथेली आयताकार और उंगलियां लंबी-पतली होती हैं। जो व्यक्ति के रचनात्मक एवं कलात्मक स्वरूप को व्यक्त करती हैं। ऐसा व्यक्ति समझदार और उत्साही होता है।

चपटा हाथ- चपटा हाथ या कुदाल की तरह का होता है। यह हाथ एक व्यापक हथेली और लंबी चपटी उंगलियों को दर्शाता है। ऐसा व्यक्ति बेचैन, ऊर्जावान और गतिशील होता है।

यह भी पढ़ें: चंद्र ग्रह से है प्रभावित, कुंडली में भी है कमजोर स्थिति तो करें ये उपाय

नुकीला हाथ- यह हाथ लंबे, अंडाकार हथेली और लंबी और पतली उंगलियों को दर्शाता है। जो व्यक्ति को एक आदर्शवादी और एक संवेदनशील प्रेमी के रूप में परिभाषित करती हैं।

गांठदार हाथ- गांठदार हाथ लंबे, पतले और गांठादार उंगलियों द्वारा व्यक्त होता है। ऐसा व्यक्ति विचारक या एक दार्शनिक होता है। कई लोगों के हाथ के आकार के संयुक्त मिश्रित विशेषताओं को अभिव्यक्त करते हैं। मिश्रित विशेषताएं उदारवादी व्यक्तित्व का प्रतिनिधित्व करती हैं।

एक अच्छे हस्तरेखाविद् को निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले एक हाथ के सभी लक्षण का अध्ययन करना चाहिए। हालांकि, भविष्यवाणी हस्तरेखा शास्त्री के गहन अध्ययन द्वारा हो पाती जो उसके हस्त रेखा अध्ययन पर निर्भर करता है।

Next Story