×

चांदी का गिलास, कपूर या कंघा, जानिए किससे होता है मानसिक तनाव कम

suman
Published on: 10 Nov 2017 5:16 AM GMT
चांदी का गिलास, कपूर या कंघा, जानिए किससे होता है मानसिक तनाव कम
X

जयपुर:जीवन में शांति नहीं तो कुछ भी नहीं। कभी-कभी पैसा और प्रतिष्ठा होने के बाद भी मन अशांत रहता है। घर में किसी न किसी बात पर क्लेश बना रहता है। अगर ऐसा हो रहा है तो इसकी वजह घर में मौजूद कोई वास्तुदोष तो नहीं। जानते हैं कुछ आसान से वास्तु उपायों के बारे में, जो जीवन में शांति का संचार करता है।

*सूर्यास्त के बाद स्त्रियों को कंघा नहीं करना चाहिए। शयन कक्ष में कभी भी मदिरापान न करें। ऐसा करने से रोगी होने का भय रहता है। घर में जाले न लगने दें, इससे मानसिक तनाव कम होता है।

*दिन में एक बार चांदी के गिलास में पानी पीएं। इससे क्रोध पर नियंत्रण रहता है। घर में सूर्य का प्रकाश आना बेहद आवश्यक है, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

यह भी पढ़ें...आपकी हथेली में है ये निशान तो भगवान विष्णु दिलाते हैं आपको सम्मान

*घर के मुख्य द्वार का रंग काला नहीं होना चाहिए। दरवाजों एवं खिड़की पर भी काला रंग न कराएं। किचन में आग और पानी साथ न रखें। किचन का पत्थर काला नहीं रखें।

*घर में टूटे-फूटे बर्तन या टूटी खाट नहीं रखनी चाहिए। भोजन करने के बाद झूठी थाली लेकर अधिक देर तक न बैठें। घर के द्वार के सामने कूड़ा एकत्र न होने दें। घर में कर्पूर का धुआं करें, इससे वास्तुदोष दूर होते हैं।

suman

suman

Next Story