×

यश-रुही के बर्थडे पर पहुंचे ये स्टार्स, आलिया ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर व मैसेज,PICS

suman
Published on: 8 Feb 2018 7:10 AM GMT
यश-रुही के बर्थडे पर पहुंचे ये स्टार्स, आलिया ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर व मैसेज,PICS
X

मुंबई: करण जौहर के बच्चें यश और रुही 1 साल के हो गए हैं। करण ने बच्चों का बर्थडे खास बनाने के लिए घर पर एक पार्टी रखी। इस शानदार पार्टी में बॉलीवुड के चुनिंदा स्टार्स के किड्स को इनवाइट किया। पार्टी में करीना कपूर के लाडले तैमूर अली खान, रानी मुखर्जी की बेटी अदिरा, शाहिद कपूर की लाडली बेटी मीशा कपूर, तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य कपूर शाहरुख अपने बेटे अबराम, अाराध्या के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन इस पार्टी का हिस्सा बनें।

इस दौरान सभी नन्हें किड्स कैमरों के सामने मस्ती करते हुए नजर आए। वहीं नन्हें तैमूर तो कैमरे के सामने ही आते ही क्यूट स्माइल देने लगे और तस्वीरें खिंचवाने के लिए मम्मी करीना की गोद में ही उछलने-कूदने लगे।इसके अलावा आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, वरुण धवन समेत मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इस पार्टी में चार चांद लगाया। वहीं आलिया ने यश और रुही की एक खूबसूरत तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया और इस तस्वीर के साथ ही उन्होंने यश और रुही को जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी। आलिया ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि, “मे यू लिव टू बी अ 103! हैप्पी बर्थडे माई ब्यूटीफूल सिबलिंग्स।

मनीष मल्होत्रा ने भी सोशल मीडिया पर यश और रुही को खास अंदाज में बधाई दी। मनीष ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन दिया है कि, “मेरे प्यारे भतीजे यश और भांजी रुही को जन्मदिन की ढ़ेर सारी बधाई। ढ़ेर सारा प्यार।” आप नीचे इस तस्वीर को देख सकते हैं। इन तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यश और रुही का पहला जन्मदिन काफी धमाकेदार रहा है।

suman

suman

Next Story