×

करवा चौथ के दिन ना करें ये काम, भुगतना पड़ सकता है अंजाम

suman
Published on: 4 Oct 2017 7:55 AM GMT
करवा चौथ के दिन ना करें ये काम, भुगतना पड़ सकता है अंजाम
X

जयपुर: करवा चौथ का व्रत हर पत्नी, पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखकर करती है। करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। इस बार यह व्रत 8 अक्टूबर को है। करवा चौथ के समय महिलाएं व्रत का पालन तो बड़े ही अच्छे से करती हैं, लेकिन कुछ गलतियां अनजाने में कर देती है जिसके कारण उन्हें व्रत का पूरा लाभ नहीं मिलता है। जानते हैं ऐसी 5 गलतियां, जिसे नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें...करवा चौथ पर इस बार पति नहीं, पत्नियां देंगी उनको उपहार, जानिए इसके पीछे का राज

*करवा चौथ वाले दिन महिलाओं को विशेष तौर पर लाल कपड़े पहनने चाहिए, क्योंकि लाल रंग हिन्दू धर्म में शुभ रंग होने का प्रतीक माना जाता है।

*गलती से भी करवा चौथ के दिन नीले, भूरे और काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। ऐसा कपड़े पहनने से इस दिन पूजा का फल प्राप्त नहीं होता है।

*उपवास वाले दिन महिलाओं को किसी अन्य व्यक्ति को दूध,दही,चावल और सफेद कपड़ा नहीं देने चाहिए।

*करवा चौथ वाले दिन महिलाओं को अपने से बड़ी उम्र की किसी भी बुजुर्ग महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

*चांद देखने से पहले महिलाओं को मां गौरी की पूजा करना नहीं भूलना चाहिए। पूजा अर्चना करने के बाद मां को पूरी और हलवा का प्रसाद जरूर अर्पित करना चाहिए।

suman

suman

Next Story