×

केतु का ढाई साल का इस राशि में परिवर्तन,जानें बदलेगा इन राशियों का भाग्य

suman
Published on: 21 Dec 2017 1:13 AM GMT
केतु का ढाई साल का इस राशि में परिवर्तन,जानें बदलेगा इन राशियों का भाग्य
X

जयपुर: राशिफल 2018 के अनुसार केतु ग्रह का पिछले दिनों मकर राशि में गोचर हुआ है। केतु ढाई साल तक मकर राशि में ही रहेंगे। केतु का यह परिवर्तन सभी राशियों के लिए विशेष परिवर्तन लेकर आएगा। साथ ही कुछ राशियों के जातकों का भाग्य चरम पर रहेगा। आगे की स्लाइड्स में जानिए इन राशियों का बदलेगा भाग्य।

यह भी पढ़ें...वार्षिक राशिफल: मेष राशि को बनना होगा समझदार, जानें कैसा रहेगा आपके लिए 2018?

मेष केतु के इस गोचर का फल पूरी तरह आपकी कुंडली में इसके शुभ और अशुभ भावों पर ही निर्भर करता है। आपको अचानक बहुत अधिक प्रतिष्ठा-सम्मान मिल भी सकता है और पहले से अगर आप धनवान-प्रतिष्ठित हैं तो वह जा भी सकता है लेकिन यह पूरी तरह आपकी कुंडली पर भी निर्भर करेगा। अच्छे व्यवसाय में नुकसान हो सकता है लेकिन हो सकता है नया शुरु किया बिजनेस बहुत अधिक लाभ में आ जाये। यह भी हो सकता है कि अगर आप लंबे समय से कोई व्यवसाय करना चाह रहे हों और कर नहीं पा रहे हों तो इस अवधि में अपना वह सोचा हुआ काम आप शुरु कर पाएं। बहुत समय से बंद पड़ा बिजनेस फिर से शुरु होगा।

वृष भाग्य भाव में केतु होने के कारण भाग्योदय हो सकता है। पहले से मेहनत का फल और नए अच्छे अवसर देगा। उच्च शिक्षा और विदेश जाने के अवसर देगा। पिता के साथ संबंध प्रभावित होंगे। बनते हुए काम बिगड़ भी सकते हैं।

मिथुन आपके अष्टम भाव में केतु होगा जो स्वास्थ्य के लिए होता है। बीमार व्यक्ति स्वस्थ हो सकते हैं या अगर आप स्वस्थ हों तो बीमार भी हो सकते हैं। प्रॉपर्टी के क्षेत्र में बड़े बदलाव आ सकते हैं। ससुराल के संबंधों में बड़े बदलाव आएंगे। पुराने निवेश का फल मिलेगा।

यह भी पढ़ें...वार्षिक राशिफल:जानें 2018 वृष राशि के निजी व व्यवसायिक जीवन में कैसा परिणाम देगा

कर्क सप्तम भाव का केतु शादीशुदा जीवन को प्रभावित करता है। अचानक आपको परफेक्ट लाइफ पार्टनर मिल सकता है। अच्छी शादीशुदा जीवन जी रहे लोगों को वियोग झेलना पड़ सकता है। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वालों को विवाद का सामना करना पड़ेगा।

सिंह आपकी राशि से छ्ठें भाव का केतु कॅरियर में बड़े बदलाव लाएगा। जिन्हें जॉब की परेशानियां या अर्थिक तंगी हो उनके जीवन में सुधार आएंगे। नए और अच्छे अवसर मिलेंगे। लेकिन अगर आपकी जॉब आच्छी चल रही हो तो, संभव है उसमें अचानक कोई बड़ी परेशानी आए।

कन्या ढाई सालों की इस अवधि में केतु आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा। यह भाव शिक्षा को मुख्य रूप से प्रभावित करता है। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। अचानक प्रतियोगिता परीक्षा में चुनाव हो सकता है। संभव है जिनकी पढ़ाई पहले अच्छी चल रही हो उनके लिए कोई बड़ी रुकावट आए।

तुला केतु के राशि परिवर्तन के दौरान जमीन, मकान और वाहन के लिए प्रयत्न कर रहे लोगों को ये चीजें मिलेंगी। लेकिन जिनके पास पहले से ये हैं वे और भी लेने की प्लानिंग कर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है। कुल मिलाकर कह सकते हैं यह समय आपके लिए मिलाजुला और सुखी जीवन में थोड़े बहुत उतार-चढ़ावों का होगा।

यह भी पढ़ें...21दिसंबर के दिन आपके जीवन में क्या होगी ग्रहों की चाल, बताएगा दैनिक राशिफल

वृश्चिक आप किसी काम को करने का रिस्क लेगें लेकिन वह बहुत सफल भी होगा। आय बढ़ेगी। यात्रा से लाभ होगा। इस गोचर काल में भाई-बहनों के साथ आपके बिगड़े संबंध सुधरेंगे। लेकिन अच्छी परिस्थितियां हों तो वे बिगड़ भी सकती हैं। पड़ोसी के साथ संबंधों में भी विपरीत बदलाव आएंगे। इसलिए ध्यान रखें। बातचीत में बेहद सावधान रहें।

धनु इस दौरान आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। परिवार में कोई परेशनी आएगी, रिश्तेदारों और ससुराल पक्ष से संबंधों का ध्यान रखें, बिगड़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें, बिना विचारे कोई भी काम न करें।

मकर केतु आपकी ही राशि में ढाई सालों तक रहने वाले हैं। इसलिए आपकी सोच और महत्वाकांक्षाओं में अचानक परिवर्तन आएंगे। आपमें अपने लक्ष्यों के प्रति अचानक जुनूनी भाव आएंगे जो सफलता भी देगा। साथ ही यह गोचर आपको आध्यात्मिकता की ओर भी ले जाएगा। आपके लिए यह गोचर कई प्रकार से परिवर्तनकारी और कुल मिलाकर अच्छा फल देने वाला होगा।

कुंभ केतु के इस गोचर से आपका धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में खर्च और रुझान बढ़ेगा। अचानक आपको किसी प्रकार का बंधन महसूस हो सकता है। किसी कोर्ट केस में आपको परेशानी भी हो सकती है या बड़े एक्सिडेंट्स होंगे। इसलिए जीवन के सभी पक्षों पर विशेष सोच-विचार कर कोई निर्णय लें।

मीन केतु के कोचर से आपको किसी कार्य में बड़ी सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्य अचानक पूरे होंगे। इसलिए यह गोचर आपके लिए बहुत शुभ फल देगा। कोई बहुत अच्छा मित्र बनेगा जो आगे के जीवन में आपके लिए लाभकारी होगा।

यह भी पढ़ें...ASTRO: ऐसे पुरुष देते हैं अक्सर धोखा, आप भी रहें इनसे बचकर

suman

suman

Next Story