सोमवार:परिजनों से बढ़ेगा प्रेम या होगा मतभेद,जानने के लिए पढ़ें राशिफल

Newstrack
Published on: 11 July 2016 5:10 AM GMT
सोमवार:परिजनों से बढ़ेगा प्रेम या होगा मतभेद,जानने के लिए पढ़ें राशिफल
X

[nextpage title="next" ]

sign

पं.सागरजी महाराज पं.सागरजी महाराज

लखनऊ:आप आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे या परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। परन्तु मध्याह्न के बाद आप के व्यवहारिक निर्णयों में दुविधा बढ़ सकती है।निर्धारित समय में आप अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगे। अपने स्वास्थ का ध्यान रखते हुए स्वास्थ्य के लिए हानिकर भोजन न लें। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। पं. सागरजी महाराज के अनुसार पढ़ें सोमवार का राशिफल।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें मेष राशि का बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

downloadमेष : आज के दिन समाधानकारी व्यवहार अपनाने से किसी के साथ संघर्ष नहीं होगा, जो कि आपके और सामने वाले व्यक्ति दोनों के हित में रहेगा। लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है। भाइयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा। संवेदनशीलता में वृद्धि होगी।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें वृष राशि का बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

download (8)वृषभ : महत्वपूर्ण कार्यों को आज आप पूर्ण कर सकते हैं। धन लाभ की संभावना है। आप आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। परन्तु मध्याह्न के बाद आप के व्यवहारिक निर्णयों में दुविधा बढ़ सकती है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें मिथुन राशि का बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

download (1)मिथुन : आज संभलकर चलें। घर में परिजनों का आप के प्रति विरोध रह सकता है। कार्यों प्रारंभ करने के बाद वे अपूर्ण रहेंगे। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव हो सकता है। परन्तु मध्याह्न के बाद आप में कार्य करने का उत्साह बढ़ेगा।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कर्क राशि का बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

download (2)कर्क : आज व्यापार में लाभ के योग हैं। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन हो सकता है। परन्तु मध्याह्न के बाद आप का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आंख के रोगों से कष्ट बढ़ सकता है। अकस्मात न हो इससे संभलकर चलें।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें सिंह राशि का बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

download (3)सिंह : नए कार्य का आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलने की संभावना। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होने के योग हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कन्या राशि का बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

download (4)कन्या : आप के व्यवसाय से अन्य व्यापारी भी धन का लाभ ले पाएंगे। लंबे प्रवास का योग बलवान है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मध्याह्न के बाद कार्यालय में ऊपरी अधिकारी का सहकार मिलेगा। सम्मान मिलने से आज मन प्रसन्न रहेगा।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें तुला राशि का बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

download (5)तुला : शिथिलता और अधिक कार्यभार के कारण मानसिक व्याकुलता का अनुभव हो सकता है। निर्धारित समय में आप अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगे। अपने स्वास्थ का ध्यान रखते हुए स्वास्थ्य के लिए हानिकर भोजन न लें। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें वृश्चिक राशि का बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

download (6)वृश्चिक : प्रातःकाल के समय आप की शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रफुल्लता बनी रहेगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का आनंद ले पाएंगे। मध्याह्न के बाद आप को सहसा शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। प्रवास में विघ्न आ सकते हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें धनु राशि का बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

Rashifal-yearly-2015-prediction-dhanu-saggitarius-Rashi-know-your-Horoscope-astrology-jyotish-shastra-in-hindi-news-hindi-india-82193धनु : आप का आज का दिन आनंदपूर्ण और उत्साहपूर्ण मानसिकता से बीतेगा। आप के कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। अपूर्ण कार्य पूर्ण होने के योग हैं। धन सम्बन्धी लाभ होने की संभावना है। गृहस्थजीवन में मधुरता बनी रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें मकर राशि का बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

makarमकर : परिश्रम की अपेक्षा कम फल मिलेगा। फिर भी कार्य के प्रति आप की निष्ठा में कमी नहीं आ पाएगी। अन्य जनों के साथ सम्बन्ध सुरुचिपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा और उसे संभालने के लिए बाहरी खान-पान का सहारा न ही लें तो बेहतर। मध्याह्न के बाद अधूरे कार्यों की पूर्णता रहेगी।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कुंभ राशि का बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

kumbhकुंभ : विद्यार्थी, कलाकार और खिलाड़ियों के लिए आज का दिन अच्छा है। पिता और सरकार की ओर से लाभ होगा। मनोबल भी आप का दृढ़ रहेगा। इसलिए कार्यसफलता में कोई बाधा नहीं आएगी, फिर भी पाचनतंत्र बिगड़ने के कारण बाहरी खान-पान संभव हो तो टालें।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें मीन राशि का बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

download (7)मीन : आज आप काल्पनिक दुनिया में ही दिन व्यतीत करेंगे। सृजनात्मक शक्ति को भी उचित दिशा मिल जाएगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का आयोजन होगा। दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए विद्याभ्यास हेतु समय अच्छा है।

[/nextpage]

Newstrack

Newstrack

Next Story