मंगलवार: वृश्चिक वाले हेल्थ से रहेंगे परेशान, जानें बाकी राशि का हाल

Newstrack
Published on: 11 July 2016 10:41 AM GMT
मंगलवार: वृश्चिक वाले हेल्थ से रहेंगे परेशान, जानें बाकी राशि का हाल
X

[nextpage title="next" ]

rashi-sign

पं.सागरजी महाराज पं.सागरजी महाराज

लखनऊ: कर्क राशिवाले वाणी और वर्तनी पर संयम रखें। किसी के साथ भ्रांति न हो इसका विशेष ध्यान रखना होगा। मध्याह्न के बाद समस्या में परिवर्तन आने की संभावना।मित्रों और स्वजनों से उपहार मिलेंगे। कन्या राशिवाले आपके व्यवसाय में ऊपरी अधिकारी आप के कार्य से प्रसन्न रहेंगे। आप की प्रसन्नता में भी इससे वृद्धि होगी। विवाहोत्सुकों को अपेक्षित जीवनसाथी मिल जाएंगे। पं. सागरजी महाराज के अनुसार जानिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन,पढ़ें राशिफल।

आगे की स्लाइड में पढ़ें मेष राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

2मेष: किसी नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए प्रातःकाल का समय अनुकूल रहेगा। आज सरकारी लाभ होने की संभावना है। व्यापार और व्यवसायिक लाभ होगा। व्यवसायिकों के ऊपरी अधिकारी उन पर प्रसन्न रहेंगे। विचारों में शीघ्र ही परिवर्तन होंगे। प्रवाही द्रव्यों से दूर रहें।

आगे की स्लाइड में पढ़ें वृष राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

3

वृष: आज का दिन आप के लिए मध्यम फलदायी है। आज मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट आनंदप्रद रहेगी। आप आज के दिन का अधिकांश भाग धन संबंधित योजना बनाने में ही बिता देंगे ऐसी संभावना है।

आगे की स्लाइड में पढ़ें मिथुन राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

4

मिथुन: आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी रहेगा। आज के दिन को मित्रों और परिवारजनों का सहयोग आनंदमय बना देगा। उत्तम भोजन और वस्त्र की सुविधा भी आप को आज मिलेगी। मन में किसी प्रकार के निषेधात्मक विचार को प्रवेश न करने दें ।

आगे की स्लाइड में पढ़ें कर्क राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

SDC

कर्क: आर्थिक दृष्टिकोण से आज आय के मुकाबले खर्च अधिक रह सकता है। नेत्रों के दुःख से व्यग्रता बढ़ सकती है साथ में मानसिक चिंता भी सता सकती है। वाणी और वर्तनी पर संयम रखें। किसी के साथ भ्रांति न हो इसका विशेष ध्यान रखना होगा। मध्याह्न के बाद समस्या में परिवर्तन आने की संभावना।

आगे की स्लाइड में पढ़ें सिंह राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

23

सिंह: प्रातःकाल का समय बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में आनंदप्रद और लाभप्रद समाचार आप को मिलेंगे। मित्रों के भी शुभ समाचार मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी और धनलाभ होने की संभावना। मध्याह्न के बाद वाणी और व्यवहार से भ्रांति खड़ी न हो जाए इसका अवश्य ध्यान रखें।

आगे की स्लाइड में पढ़ें कन्या राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

56

कन्या : आज का दिन अनुकूल रहेगा। परिवारजनों के साथ आप का संबंध प्रेमभरा रहने की उम्मीद। मित्रों और स्वजनों से उपहार मिलेंगे। व्यवसाय में ऊपरी अधिकारी आप के कार्य से प्रसन्न रहेंगे। आप की प्रसन्नता में भी इससे वृद्धि होगी। विवाहोत्सुकों को अपेक्षित जीवनसाथी मिल जाएंगे।

आगे की स्लाइड में पढ़ें तुला राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

TY

तुला : प्रातः बेला में आप का मन चिंताग्रस्त रह सकता है। शारीरिक रूप से शिथिलता और आलस्य रहने की संभावना। व्यवसाय में आपके अधिकारी आप पर अप्रसन्न रहेंगे, ऐसी आशंका है। उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि आप को लाभ देगी अतः पदोन्नति हो सकती है।

आगे की स्लाइड में पढ़ें वृश्चिक राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

WD

वृश्चिक: आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से अनिष्ट विषयों से छुटकारा प्राप्त कर सकेंगे। शारीरिक रूप और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रह सकते हैं। मानहानि न हो इसका ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखने से परिस्थिति अनुकूल बन सकेगी। उदर सम्बन्धित दुःख से व्यग्र रहेंगे।

आगे की स्लाइड में पढ़ें धनु राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]0

OP

धनु : सुख और दुःख की मिश्रित भावना आज दिनभर रहेगी। प्रातःकाल के समय आप आनंद और मनोरंजन में डूबे रहेंगे। पारिवारिक वातावरण भी आनंदप्रद रह सकता है। क्रोध की मात्रा भी बढ़ सकती है। परिवारजनों और सहकारियों के साथ अधिक वाद-विवाद न करें।

आगे की स्लाइड में पढ़ें मकर राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]43

मकर : बातचीत करते समय क्रोध पर संयम बरतें। परिवार में सुख-शांति और आनंदपूर्ण वातावरण बना रहेगा। मान-सम्मान मिलने की भी संभावना है। आर्थिक लाभ होगा। मध्याह्न के बाद का समय मित्रों और स्वजनों के साथ सावधानीपूर्वक बिताने की जरूरत।

आगे की स्लाइड में पढ़ें कुंभ राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

5

कुंभ : कला के प्रति आज आपकी विशेष अभिरुचि रह सकती है। खर्च की मात्रा आज के दिन अधिक रहेगी। संतान से संबन्धित प्रश्न भी सता सकते हैं। परन्तु मध्याह्न के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण छाया रहेगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ की संभावना।

आगे की स्लाइड में पढ़ें मीन राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

45

मीन : आज अधिक भावनाशील न बनें। विचारों की अधिकता के कारण मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव हो सकता है। इसलिए जमीन, मकान संपत्ति विषयक चर्चा आज न ही करें तो बेहतर। पेट से सम्बन्धित अजीर्ण जैसे रोग से शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव होगा।

[/nextpage]

Newstrack

Newstrack

Next Story