×

करियर के क्षेत्र में मिलेगी सफलता या होंगे निराश, बताएगा शनिवार

आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको गलत साबित करने की पुरजोर कोशिश करेगा। उन लोगों पर नजर रखें, जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। बिन बुलाए किसी मेहमान की वजह से आपकी योजनाएं तो गड़बड़ा सकती हैं, लेकिन आपका दिन खुशनुमा हो जाएगा..

Admin
Published on: 11 March 2016 11:15 AM GMT
करियर के क्षेत्र में मिलेगी सफलता या होंगे निराश, बताएगा शनिवार
X

पं.सागरजी महाराज पं.सागरजी महाराज

लखनऊ: पं.सागरजी महाराज के अनुसार जानिए कैसा रहेगा शनिवार का राशिफल। शनिवार के दिन किसके साथ होगा उठा-पठक। कौन पाएगा शनिदेव की कृपा।mesh

मेष: आपके लिए दिन खुशनुमा एहसासभरा रहेगा। कोई आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके जरिए अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। यात्रा के चलते रुमानी संबंध को बढ़ावा मिलेगा। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वो शौहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी।

taurus

वृष: दोस्तों की परेशानियों और तनाव के चलते आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आप अचानक गुलाबों की महक से ख़ुद को सराबोर पाएंगे। मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन, लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की ज़रूरत है।

gemini

मिथुन: बुजुर्ग रिश्तेदार अपनी बेवजह की मांगों से आपको परेशान कर सकते हैं। आज आपका रोमानी पहलू उभरकर सामने आएगा। अपने काम में बड़ा फ़ैसला लेना पड़ सकता है। समय पर तेज कदम उठाना आपको औरों से आगे ले जाएगा। आप अपने सहकर्मियों से कोई उपयोगी सलाह भी पा सकते हैं। परेशानियों को मुस्कुराकर नजरअंदाज कर सकते हैं।

cancer-kark-horoscope

कर्क: आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको गलत साबित करने की पुरजोर कोशिश करेगा। उन लोगों पर नजर रखें, जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। बिन बुलाए किसी मेहमान की वजह से आपकी योजनाएं तो गड़बड़ा सकती हैं, लेकिन आपका दिन खुशनुमा हो जाएगा।

Leo

सिंह: परिवार के लोगों को प्रभावित करने में आपको सफलता मिलेगी। किसी की प्यार में कामयाबी मिलने की कल्पना को सच कराने में मदद करें। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। कर्म-काण्ड, हवन और पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर में होगा।

virgo

कन्या: पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। एक बार आप अपने हमकदम को हासिल कर लें, तो ज़िंदगी में किसी और की जरूरत नहीं होती। इस बात को आज आप गहराई से महसूस करेंगे। कामकाज के मोर्च पर चीजें कठिन नजर आ रही हैं। दुश्मन का पलड़ा भारी पड़ सकता हैं। जल्दबाजी में फैसले न करें, ताकि ज़िंदगी में आगे आपको पछताना न पड़े।

libra

तुला: तोल-मोल कर ही बोलें। आपके ईमानदार और ज़िंदादिल प्यार में जादू करने की ताक़त है। दफ़्तर में आपका सहयोगी रवैया इच्छित परिणाम लाएगा। आपको कई और ज़िम्मेदारियां मिलेंगी और कम्पनी में ऊंचा ओहदा हासिल होगा। आज के दिन अधिकांश समय ख़रीदारी और दूसरी गतिविधियों में जाएगा। आज आपको ऐसा अनुभव होगा कि आपके जीवनसाथी के द्वारा आपको नीचा दिखाया जा रहा है। जहां तक सम्भव हो नजरअंदाज करें।

Scorpio

वृश्चिक: आप महसूस करेंगे कि आपके दोस्त सहयोगी स्वभाव के हैं, लेकिन बोलने में सावधानी बरतें। आप महसूस करेंगे कि जीवन में प्यार घुला हुआ है। नज़रें उठाकर तो देखिए, आपको सब-कुछ प्रेम के रंग में रंगा दिखाई देगा। काम में मन लगाएं और जज़्बाती होने से बचें। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे।

Sagi

धनु: आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। रिश्तेदारों से अचानक तोहफा मिल सकता है, लेकिन पूरी संभावना है कि वे इसके बदले में आपसे कुछ चाहते हों। रोमांस आनंददायी और रोमांचक रहेगा। संयम और साहस का दामन थामे रखें। ख़ास तौर पर तब जब दूसरे आपका विरोध करें, जिसकी कामकाज के दौरान संभावना है। अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी।

capri

मकर: दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयां हल हो जाएंगी। अपने क़रीबी लोगों के सामने ऐसी बातें उठाने से बचें, जो उन्हें उदास कर सकती हैं। आज आप कुछ अलग क़िस्म के रोमांस का अनुभव कर सकते हैं। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय है।

Aquarius

कुम्भ: अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए, न कि लालच का ज़हर। आज के दिन किसी के साथ छेड़खानी करने से बचें। आपको महसूस होगा कि आपके परिवार का सहयोग ही कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार है। बातचीत में कुशलता आज आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ सैर-सपाटे का मज़ा ले सकते हैं।

Pisces

मीन: आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। आप अपने प्रिय की बांहों में आराम महसूस करेंगे। जो काम आप कर चुके हैं, उसके चलते आज आपको पहचान मिलेगी। ख़राब मिज़ाज के चलते आप महसूस कर सकते हैं कि आपका जीवनसाथी आपको बेवजह तंग कर रहा है।

Admin

Admin

Next Story