×

14 अगस्त को कैसा रहेगा दिन, अंदर से करेंगे देशभक्ति फील या होगा कुछ और

suman
Published on: 13 Aug 2016 5:00 AM GMT
14 अगस्त को कैसा रहेगा दिन, अंदर से करेंगे देशभक्ति फील या होगा कुछ और
X

पं. सागरजी महाराज पं. सागरजी महाराज

लखनऊ: रविवार को पिता की तरफ से आपको कोई लाभ मिलेगा। विद्यार्थीगण पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पं. सागरजी महाराज के अनुसार जानिए रविवार का राशिफल। कैसा रहेगा दिन।

aries

मेष : आप पूरे दिन शारीरिक और मानसिक थकान महसूस करेंगे। परिश्रम की अपेक्षा कम सफलता प्राप्ति से हताशा की भावना पैदा होगी। सत्ता के सम्बंध में थोड़ा चिंतित रहेंगे। काम की भाग-दौड़ में परिवार की तरफ ध्यान नहीं दे पाएंगे।

images4

वृषभ : आप आज हरेक कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल के साथ पूरा करेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी। पिता की तरफ से आपको कोई लाभ मिलेगा। विद्यार्थीगण पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

images3

मिथुन : नई योजनाएं शुरू करने के लिए आज अनुकूल दिन है। व्यवसाय करने वालों को सरकार की तरफ से लाभ मिलने और नौकरीपेशा लोगों को उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि पाने का योग है। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बंध रहेंगे।

images5

कर्क : आज आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। परिणामस्वरूप मन में नकारात्मक विचार पैदा होंगे। किसी के साथ गलतफहमी खड़ी होने के कारण मनमुटाव होंगे। पारिवारिक वातावरण गंदा हो जाएगा।

images6

सिंह : भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ निर्णयशक्ति के कारण आज आप कोई भी कार्य जल्द निर्णय लेकर पूरा करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता तथा अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। मन आनंदित रहेगा। फिर भी स्वभाव में उग्रता और अहम आपकी संबंध बिगाड़े नहीं, उसका ध्यान रखें।

images kanya

कन्या : शारीरिक अस्वस्थता के साथ-साथ मानसिक चिंताओं में वृद्धि होगी। आंख सम्बंधी शिकायत पैदा होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। उग्रवाणी और अहम के टकराव से किसी के साथ झगड़े न हों, इसका ध्यान रखें।

images9

तुला : आज विविध क्षेत्रों में लाभ मिलने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। मित्रों के साथ मुलाकात, रमणीय स्थानों पर प्रवास-पर्यटन का आयोजन आज आपके दैनिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे।

images7

वृश्चिक : आपके हरेक कार्य निर्विघ्न रूप से पूरे होंगे। गृहस्थजीवन में आनंद छाया रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी-व्यवसाय में प्रगति होगी। उच्च पदाधिकारीगण और बुजुर्गों की तरफ से लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा।

images2

धनु : शरीर में थकान, ऊबन और बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। मन चिंता से व्याकुल रहेगा। यात्रा स्थगित रखने की जिनगुरुदेव की सलाह है। संतानों के विषय में चिंता उत्पन्न होगी। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा।

images1

मकर : खान-पान पर ध्यान नहीं रखेंगे तो आज तबीयत खराब होने की संभावना है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। मरीज़ की चिकित्सा, प्रवास या व्यापारिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। नकारात्मक विचार और क्रोध को दूर रखने से बहुत-सी मुसीबतों से बच जाएंगे।

images8

कुंभ: भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल के साथ प्रणय और रोमांस आपके आज के दिन को रंगीन बनाएंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ परिचय और मित्रता होगी। आनंददायक प्रवास-पर्यटन और सुरुचिपूर्ण भोजन, नए वस्त्र आपके आनंद को द्विगुणित करेंगे।

images1231

मीन: घर में सुख-शांति और आनंद का वातावरण बने रहने से आप अपने दैनिक कार्यों को आत्मविश्वासपूर्वक अच्छी तरह कर सकेंगे, ऐसा जिनगुरुदेव कहते हैं। हालांकि आपको स्वाभाविक उग्रता और वाणी की आक्रामकता पर आज संयम रखना पड़ेगा

suman

suman

Next Story