ग्रहों की चाल से रहेंगे परेशान या गुरू देंगे साथ, पढ़ें गुरुवार राशिफल

Newstrack
Published on: 13 July 2016 11:07 AM GMT
ग्रहों की चाल से रहेंगे परेशान या गुरू देंगे साथ, पढ़ें गुरुवार राशिफल
X

[nextpage title="next" ]

rashifal

पं.सागरजी महाराज पं.सागरजी महाराज

लखनऊ: कुछ राशि वाले अपने जिद्द पर रखें काबू,मौसम का मिजाज है स्वास्थ का रखें ध्यान।जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको संतोष नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। कुछ को आंखें भी परेशान होने की संभावना है। पं. सागर जी महाराज के अनुसार पढ़े गुरूवार का राशिफल।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें मेष राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

meshमेष : आज आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा, ऐसा जिनगुरुदेव कहते हैं। आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। आप शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे। संभव हो तो प्रवास टालें। जिद्दीपन से दूर रहें।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें वृष राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

taurusवृषभ : आज आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा, ऐसा जिनगुरुदेव को प्रतीत होता है। आप किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल एवं पूर्ण विश्वास के साथ कर पाएंगे। पिता एवं पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें मिथुन राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

geminiमिथुन : आज का दिन आपके लिए अच्छा और लाभदायी होगा। मित्र, बंधु-बांधवों एवं पड़ोसियों के साथ आपृके सम्बंध अच्छे रहेंगे। आर्थिक रूप से आज आप सजग रहेंगे। पूंजी निवेशकों को गुरुदेव सूचित करते हैं कि वे बहुत सावधानीपूर्वक पूंजी निवेश करें।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कर्क राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

cancer-kark-horoscopeकर्क : आज का दिन मध्यम फलदायी है, ऐसा जिनगुरुदेव कहते हैं। आज आपके मन में ग्लानि रहेगी। जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको संतोष नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। दाईं आंख में परेशानी होने की संभावना है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें सिंह राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

Leoसिंह : आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। हर कार्य को दृढ़ निश्चय के साथ संपन्न कर पाएंगे। सरकारी कार्यों में तथा सरकार से लाभ होगा। पिता तथा बड़ों का सहयोग मिलेगा।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कन्या राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

virgoकन्या : आपका दिन शारीरिक एवं मानसिक चिंता के बोझ तले दबकर बीतेगा। आज किसी के भी साथ आपके अहम् का टकराव न हो इसका विशेष ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी में सावधानी रखें। आकस्मिक धन खर्च होगा।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें तुला राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

libraतुला : आज का दिन शुभफलदायी है, ऐसा जिनगुरुदेव कहते हैं। आज आपको भिन्न-भिन्न लाभ होने के योग हैं। मित्रों के साथ मिलना-जुलना और कुछ मनोहर स्थलों पर घुमने जाने की संभावना है। गृहस्थ जीवन में पुत्र एवं पत्नी से सुख की प्राप्ति होगी।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें वृश्चिक राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

Scorpioवृश्चिक : आज का दिन शुभफलदायी है, ऐसा जिनगुरुदेव कहते हैं। आपके गृहस्थजीवन में आनंद और उल्लास बना रहेगा। आपके सभी कार्य बिना अवरोध के संपन्न होंगे। मान-सन्मान मिल सकता है। नौकरी, व्यवसाय में पदोन्नति होगी।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें धनु राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

Sagiधनु : जिनगुरुदेव आपको यात्रा-प्रवास स्थगित करने को सूचित करते हैं। आज आपके शरीर में थकान रहेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। मन में चिंता और व्याकुलता रहेगी। संतान के विषय में चिंता होगी। व्यवसाय में बाधाएं उपस्थित होंगी।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें मकर राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

capriमकर : ऑफिस एवं व्यवसाय क्षेत्र में आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी, ऐसा जिनगुरुदेव कहते हैं। ऑफिस के कार्य आप निपुणता से कर पाएंगे। व्यावहारिक तथा सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाने के अवसर मिल सकते हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कुंभ राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

Aquariusकुंभ : आज आपमें दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास छलकता हुआ नजर आएगा। प्रणय प्रसंग आपके दिन को आनंदित बनाएंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ पहचान होगी और मित्रता बढ़ेगी।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें मीन राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

Piscesमीन : आज आपका दिन शुभफलदायी है, ऐसा जिनगुरुदेव कहते हैं। आज आपमें दृढ़ मनोबल एवं आत्मविश्वास का संचार होगा। आरोग्य खूब अच्छा रहेगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। दैनिक कार्य अच्छी तरह से कर पाएंगे।

[/nextpage]

Newstrack

Newstrack

Next Story