×

प्यार का करेंगे इजहार या कोई होगा नाराज, बता रहा है गुरुवार का राशिफल

Admin
Published on: 16 March 2016 9:24 AM GMT
प्यार का करेंगे इजहार या कोई होगा नाराज, बता रहा है गुरुवार का राशिफल
X

पं.सागरजी महाराज पं.सागरजी महाराज

लखनऊ: गुरुवार गुरू का दिन होता है। इस दिन की शुरुआत गुरू को याद करके किया जाना चाहिए,क्योंकि उनके बिना ज्ञान अधूरा है। जानते है पं. सागरजी महाराज को अनुसार कैसा रहेगा दिन।

yuyuyu

मेष: नवजात शिशु की खराब तबियत परेशानी का कारण बन सकती है। इस ओर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। डॉक्टर से भली-भांति सलाह लें, क्योंकि जरा-सी लापरवाही बीमारी को बद से बदतर बना सकती है। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, अगर आप आज ‘डेट’ पर जा रहे हैं तो। निर्णय लेते समय अपने अहम को बीच में न आने दें।

qw

वृष: आपकी सहानुभूति और समझ को पुरस्कार मिलेगा। लेकिन सावधान रहें, क्योंकि जल्दबाजी में लिया कोई भी फैसला दबाव बना सकता है। जिसे आप चाहते हैं, उसके साथ आपका तल्ख रवैया आपके रिश्ते में दूरी बढ़ा सकता है। खुद को साबित करने के लिए अच्छा समय है और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों।

rr

मिथुन: बच्चे खेल-कूद और दूसरी बाहरी गतिविधियों पर ज्यादा समय बर्बाद करेंगे। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। आज आराम के लिए बहुत कम समय है, क्योंकि पहले के टाले हुए काम आपको व्यस्त रखेंगे। आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है। जहां दिल की बजाय दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएं बिगड़ सकती हैं।

hh

कर्क: ज्यादा देर तक बाहर रहना आपको माता-पिता के गुस्से का शिकार बना सकता है। करियर के लिए योजना बनाना उतना ही आवश्यक है, जितना कि खेलना-कूदना। इसलिए माता-पिता को खुश करने के लिए दोनों में संतुलन बनाना जरूरी है। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा। नई परियोजनाओं को आरम्भ करने के लिए शुभ दिन है।

ाीू

सिंह: रिश्तेदार आपके दुःख में भागीदार बनेंगे। अपनी परेशानियां उनसे बांटने में हिचकिचाएं नहीं। निश्चित तौर पर आप उन्हें हल करने में सफल रहेंगे। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज़ जान पाएंगे।

images

कन्या: दफ्तर में अपनी गलती स्वीकार करना आपके पक्ष में जाएगा, लेकिन आपको इसे सुधारने के लिए विश्लेषण की जरूरत है। आपकी वजह से जिसे नुकसान हुआ हो, उससे माफ़ी मांगे। याद रखिए कि हर कोई गलती करता है, लेकिन केवल बेवकूफ ही उन्हें दोहराते हैं। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

df

तुला: गलत बातों को गलत वक्त पर कहने से बचें। जिन्हें आप चाहते हैं, उनका दिल दुखाने से बचें। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके साथी के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। ये दिन वाकई थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा। काम पर जाने से पहले मन पक्का कर लें। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे।

efdf

वृश्चिक : खाली दिमाग शैतान का घर होता है। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारंपरिक तौर पर निवेश करें। कोई दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे सलाह मांग सकता है। अटके कामों के बावजूद रोमांस और बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। नए कामों को पूरा करने में महिला सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है।

gh

धनु : ज्यादा जज्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है।खासतौर पर तब जब आप अपने साथी को किसी और के साथ थोड़ा दोस्ताना मिजाज का होते हुए देखेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शौहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ध्यान देने की जरूरत है।

makar

मकर: बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएं और अनचाहे तनाव से बचें। याद रखें कि प्यार ही प्यार को पैदा करता है। आप अचानक गुलाबों की खुशबू से खुद को सराबोर पाएंगे। यह प्यार की मदहोशी है, इसे महसूस करें। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है।

images566

कुम्भ: बुजुर्ग रिश्तेदार अपनी बेवजह मांगों से आपको परेशान कर सकते हैं। आज रोमांस आपके दिल-दिमाग पर छाया रहेगा। आपको अपने काम में बहुत बड़ा फ़ैसला लेना पड़ सकता है। समय पर तेज कदम उठाना आपको औरों से आगे ले जाएगा। आप अपने सहकर्मियों से कोई उपयोगी सलाह भी पा सकते हैं। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं।

images123

मीन: विवाद और मतभेद के चलते घर पर कुछ तनाव के पल झेलने पड़ सकते हैं। आज आपको प्यार का जवाब प्यार और रोमांस से मिलेगा। अगर आप कार्यक्षेत्र में तनाव लेंगे तो इससे आपके अलावा किसी और का नुकसान नहीं होगा। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ सैर-सपाटे का मजा ले सकते हैं।

Admin

Admin

Next Story