किसी को मिलेगा लजीज भोजन तो किसी का रहेगा उपवास, जानें सोमवार राशिफल

Newstrack
Published on: 18 July 2016 4:41 AM GMT
किसी को मिलेगा लजीज भोजन तो किसी का रहेगा उपवास, जानें सोमवार राशिफल
X

पं.सागरजी महाराज पं.सागरजी महाराज

लखनऊ: सिंह राशि वालों को उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। वे अपनी वाकपटुता से किसी के मन को जीत सकते हैं। तुला वालों को वाणी और व्यवहार को संयम में रखना होगा और बेतहाशा हो रहे खर्चे पर ध्यान देना होगा। पं. सागरजी महाराज के अनुसार पढ़ें सोमवार की राशिफल।

download

मेष: आर्थिक और व्यावसायिक रूप से आज का दिन लाभदायक होगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। शरीर और मन से स्वस्थ रहेंगे। मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ खूब आनंद में दिन व्यतीत होगा। अधिक लोगों के साथ सम्पर्क में रहने का अवसर मिलेगा। लोकहित का कार्य आपके हाथ से होगा।

download (8)

वृष: विचारों की विशालता और वाणी का जादू आज अन्य को प्रभावित और मंत्रमुग्ध करेगा। लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बंध रहेगा। बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। परिश्रम के अनुपात में कम सफलता मिलने पर भी निष्ठापूर्वक आप आगे बढ़ेंगे।

download (1)

मिथुन: महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में आप द्विधा अनुभव करेंगे। माता और स्त्रियों के मामले में अधिक संवेदनशील बनेंगे। विचारों की भरमार से मानसिक थकान अनुभव करेंगे। अनिद्रा के कारण शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। हो सके तो प्रवास टालें।

download (2)

कर्क: कार्य की सफलता और नए कार्य के शुभारंभ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ की मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे। लघु यात्रा का योग है। प्रिय व्यक्ति के सानिध्य से मन रोमांचित बनेगा। आर्थिक लाभ तथा समाज में आदर सम्मान मिलेगा। विरोधियों को पराजित कर सकेंगे।

download (3)

सिंह: दूर बसनेवाले स्नेहीजन तथा मित्रों के साथ के संदेश व्यवहार से आपको लाभ होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। अपनी वाकपटुता से किसी के मन को जीत सकते हैं। निर्धारित काम में सफलता मिलेगी। स्त्री मित्र आपको सहायक साबित होंगी।

download (4)

कन्या: वैचारिक समृद्धि और वाणी की मोहकता से आपको लाभ होगा और आप सौहार्दपूर्ण सम्बंध विकसित कर अपना काम निकाल सकेंगे। व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन लाभदायक साबित होगा। आपका स्वास्थ्य बना रहेगा और मन भी स्वस्थ रहेगा। सुख-आनंद की प्राप्ति होगी। धन लाभ तथा पर्यटन का योग है।

download (5)

तुला: आपकी वाणी और व्यवहार को संयम में रखना पड़ेगा। अन्य व्यक्तियों या कुटुंबीजनों के साथ उग्र संवाद होने की संभावना है। परोपकार का बदला उपकार से मिल सकता है। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा बढ़ेगी। दुविधाएं और समस्याएं मन की शांति हर लेगी।

download (6)

वृश्चिक: आप गृहस्थजीवन में सुख और संतोष की अनुभूति करेंगे। पत्नी तथा पुत्र की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। विवाह के लिए संयोग बनेंगे। नौकरी-धंधे में अच्छे अवसर खड़े होने से आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ पिकनिक का आयोजन होगा।

Rashifal-yearly-2015-prediction-dhanu-saggitarius-Rashi-know-your-Horoscope-astrology-jyotish-shastra-in-hindi-news-hindi-india-82193 (1)

धनु: कार्य-सफलता का दिन है। नए कार्य की शुरुआत कर सकेंगे। व्यापारी अपने बिजनेस का आयोजन और विस्तार अच्छी तरह कर सकेंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारी आपकी पदोन्नति के लिए विचार करेंगे। गृहजीवन में आनंद और संतोष रहेगा।

Rashifal-yearly-2015-prediction-Capricorn-Makar-Rashi-know-your-Horoscope-astrology-jyotish-shastra-lagan-futher-in-hindi-news-hindi-india-82194

मकर: बौद्धिक कार्यों एवं व्यवसाय में आप नई शैली अपनाएंगे। साहित्य तथा लेखन की प्रवृत्ति को गति मिलेगी। शरीर में बेचैनी और थकान अनुभव करेंगे। संतानों की समस्या चिंता का कारण बनेगी। लंबी यात्रा की संभावना है। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ गहरी चर्चा में न उतरें।

kumbh

कुंभ: अनैतिक और निषेधात्मक कार्यों तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहने के लिए गणेशजी कहते हैं। अत्यधिक विचार और क्रोध आपकी मानसिक स्वस्थता में खलल पहुँचाएंगे। स्वास्थ्य खराब होगा। परिवार में खटराग होने की संभावना रहेगी। खर्च की मात्रा बढ़ने से आर्थिक तंगी का अनुभव होगा।

download (7)

मीन: आज व्यापारियों के लिए खूब उज्जवल भविष्य है। व्यवसाय में भागीदारी करने के लिए भी शुभ समय है। साहित्य सृजक, कलाकार और कारीगर अपनी सृजनात्मकता निखार सकेंगे और आदर पाएंगे। दांपत्यजीवन का भरपूर आनंद ले सकेंगे। नए वस्त्राभूषण या वाहन की खरीदारी होगी।

Newstrack

Newstrack

Next Story