×

शनि की रहेगी छाया या करेंगे कोप, बताएगा शनिवार राशिफल

suman
Published on: 19 Aug 2016 4:41 AM GMT
शनि की रहेगी छाया या करेंगे कोप, बताएगा शनिवार राशिफल
X

पं. सागरजी महाराज पं. सागरजी महाराज

लखनऊ: शनिवार को शनि की कैसी रहेगी छाया।जानने के लिए पढ़ें राशिफल। गलतफहमियों से बचें।अचानक धन लाभ होगा। पं. सागरजी महाराज के अनुसार जानें कैसा रहेगा दिन।

aries

मेष : आज आप सांसारिक विषय किनारे रखकर आध्यात्मिकता की तरफ मुड़ेंगे। गूढ़ रहस्यमय विद्याओं की तरफ विशेष आकर्षण रहेगा। गहरे चिंतन-मनन आपको अलौकिक अनुभूति कराएंगे। वाणी पर संयम रखने से बहुत-सी गलतफहमियों से बच सकेंगे। अचानक धन लाभ होगा।

taurus

वृषभ : आप गृहस्थ जीवन और दांपत्यजीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्यों और निकटस्थ दोस्तों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर मिलेगा। एकाध छोटे से प्रवास का आयोजन भी होने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ होगा।

gemini

मिथुन : आज आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे और कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण आपके मन को प्रसन्न रखेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। ऑफिस में संघर्ष या मनमुटाव के अवसर आ सकते हैं।

karak - Copy

कर्क : दिन का आरंभ चिंता और उद्वेग के साथ होगा। साथ-साथ स्वास्थ्य की शिकायत भी रहेगी। नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। आकस्मिक धन खर्च होगा। प्रेममीजनों के बीच वाद-विवाद होने से मनमुटाव या वाद-विवाद हो सकता है।

Leo - Copy

सिंह : नकारात्मक विचार हताशा पैदा करेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता अनुभव करेंगे। घर में विसंवादिता का वातावरण रहेगा। माता-पिता के साथ मतभेद होगा अथवा उनका स्वास्थ्य खराब होगा। मकान और वाहन आदि दस्तावेज करने में सावधानी रखें।

Virgo - Copy

कन्या : आज कोई भी अविचारी कदम उठाने से बचें। हालाकि कार्य में सफलता तो आपको मिलेगी ही। प्रतिस्पर्धियों को भी आप परास्त कर सकेंगे। भाई बंधुओं और पड़ोसियों के साथ खूब अच्छे सम्बन्ध रहेंगे। आर्थिक लाभ भी होंगे।

Libra - Copy

तुला : आपको जिद्दी व्यवहार छोड़कर समाधानपूर्ण व्यवहार रखना होगा। आपकी अनियंत्रित वाणी किसी से मन-मुटाव करा सकती है। दुविधा में फंसा मन आपको कोई ठोस निर्णय पर नहीं आने देगा। महत्त्वपूर्ण निर्णय आज न ही लें तो बेहतर।

scorpio - Copy

वृश्चिक : तन-मन से खुश और प्रफुल्लित रहेंगे। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन प्रवास या मिलन-मुलाकात का अवसर आएगा। जीवनसाथी के साथ गाढ़ी आत्मीयता का अवसर आएगा। आर्थिक लाभ होगा। शुभ अवसर पर बाहर जाना होगा।

dhanu - Copy

धनु : आज का दिन आपके लिए थोड़ा कष्टदायक रह सकता है। स्वास्थ्य खराब होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद के कारण मन दुःखी होगा। परिणाम स्वरूप मानसिक रूप से भी आप अस्वस्थ रहेंगे। क्रोध पर अंकुश रखना पड़ेगा। दुर्घटना से बचें।

makar - Copy

मकर : सामाजिक क्षेत्र, नौकरी-धंधे और अन्य क्षेत्रों में आज का दिन लाभदायक रहेगा। मित्रों, सगे-सम्बन्धियों के साथ बाहर जाएंगे। मागलिक प्रसंगों में उपस्थित होंगे। स्त्री मित्रों और पत्नी और पुत्र से लाभ होगा। विवाहोत्सुक युवक-युवतियों की वैवाहिक समस्या हल होगी।

aquarius - Copy

कुंभ : आपके हरेक कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे, जिससे आप खुश रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय की जगह परिस्थिति अनुकूल रहेगी और कार्य में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने के कारण आप मानसिक रूप से किसी भी प्रकार के बोझ से मुक्त होंगे।

meen - Copy

मीन: नकारात्मक विचार पर हावी न हो जाएं इसका ख्याल रखें। मानसिक अस्वस्थता आपको परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य के सम्बन्ध में शिकायत रहेगी। नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक कार्य करें। संतानों की समस्याएं आपको चिंतित कर सकती है।

suman

suman

Next Story