×

नौकरी मिलने के हैं आसार या करना होगा इंतजार, बताएगा सोमवार का राशिफल

Admin
Published on: 20 March 2016 11:56 AM GMT
नौकरी मिलने के हैं आसार या करना होगा इंतजार, बताएगा सोमवार का राशिफल
X

पं.सागरजी महाराज पं.सागरजी महाराज

लखनऊ: हर तरफ होली का खुमार है। ऐसे में कैसा गुजरेगा होली के कुछ दिन पहले आपका दिन बता रहे है पं. सागरजी महाराज। जानें क्या है सोमवार को आपके राशिफल में।

mesh

मेष: प्यार में बीमार को भी भला-चंगा करने की ताकत होती है। आपको अपने प्रिय को खुद के हालात समझाने में दिक्कत महसूस होगी। दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।

taurus

वृष: बच्चों से मिली खुशखबरी दिन बना सकती है। आपके साथी का डांवाडोल मिजाज आपको परेशान कर सकता है। आप आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, बशर्ते इसके लिए आप दूसरों से मदद लें। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज्यादा रंग लाएंगे।

gemini

मिथुन: आज जीवन से रोमांटिक पहलू ओझल-सा रहेगा। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों। अगर आप अपनी जुबान पर काबू नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आपका जीवनसाथी आपकी जरूरतों को अनदेखा कर सकता है, जिसके चलते आप चिड़चिड़े हो सकते हैं।

cancer-kark-horoscope

कर्क: सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। आज प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें। आपको पता लग सकता है कि आपके बॉस आपसे इतने रूखेपन से क्यों बात करते हैं। वजह जानकर आपको वाकई तसल्ली होगी। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। छोटे-छोटे मामलों को लेकर हुए आपके आपसी झगड़े आज आपके वैवाहिक जीवन में कटुता को बढ़ा सकते हैं।

Leo

सिंह: किसी की जिंदगी में भी सूरज की रोशनी या बदल की छांव हमेशा नहीं रह सकती। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपका साथी आपको उपहार दे सकता है। लोग आपको अपने बढ़िया काम के लिए कार्यक्षेत्र में पहचानेंगे। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।

virgo

कन्या: आज किसी चमत्कार की उम्मीद न करें। आपका प्रोत्साहन निश्चित तौर पर बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ाएगा। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख्याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। व्यवसाय में किसी धोखेबाजी से बचने के लिए अपने आंख-कान खुले रखें।

libra

तुला: किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके साथी से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। प्रसिद्ध लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएं और आइडिया सुझाएगा। अपने जबरदस्त आत्मविश्वास का फायदा उठाएं, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क व दोस्त बनाएं। आपको महसूस होगा कि शादी के वक्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है।

Scorpio

वृश्चिक: आपके कठिन परिश्रम को पुरस्कार मिलेगा, क्योंकि आपकी पदोन्नति हो सकती है। आर्थिक लाभ के बारे में न सोचें, क्योंकि आगे चलकर आपको इससे बहुत फायदा होगा। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना गड़बड़ हो सकती है,लेकिन धैर्य बनाए रखें।

Sagi

धनु: रोमांस- घूमना-फिरना और पार्टी रोमांचक तो होंगे, लेकिन साथ ही थकाऊ भी रहेंगे। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफ़ा हो सकता है। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है।

capri

मकर: अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। ये न सिर्फ़ आपका दबाव कम करेगा, बल्कि आपकी झिझक भी मिटा देगा। आपके प्रेम की राह एक ख़ूबसूरत मोड़ ले सकती है। आज आपको पता चलेगा कि फिजा़ओं में जब प्यार घुलता है तो कैसा महसूस होता है। लोग आपको अपने बढ़िया काम के लिए कार्यक्षेत्र में पहचानेंगे। Aquarius

कुम्भ: दीर्घावधि के निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएं। जिद्दी बर्ताव न करें, इसके चलते दूसरे आहत हो सकते हैं। रोमांस के नजरिए से आज जिंदगी बहुत जटिल रहेगी। काम में आपको पेशेवर उपलब्धियां और फ़ायदा मिलेगा। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं।

Pisces

मीन: आपकी मुलाकात एक ऐसे दोस्त से होगी, जिसे आपका ख्याल है और जो आपको समझता भी है। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफा हो सकता है। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुजरेगा।

Admin

Admin

Next Story